Rajasthan Class 10 Board Results 2024: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) आज 29 मई 2024 को 10वीं के बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट जारी करेगा। एग्जाम में शामिल होने वाले कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in, rajresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। 
रिजल्ट देखने के लिए उन्हें अपना रोल नंबर और अन्य क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे।

RBSE 10th Result 2024 कितने समय होंगे जारी?
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान (RBSE) की ओर से क्लास 10th रिजल्ट (Rajasthan Board Exam 10th Results 2024) 29 मई 2024 को शाम 5 बजे घोषित किया जाएगा। रिजल्ट जारी होते ही बोर्ड परीक्षाओं में भाग लेने वाले 9 लाख से अधिक स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म हो जाएगा। रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी किया जाएगा, जिसके बाद नतीजों का लिंक ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर एक्टिव हो जाएगा।

RBSE 10th Result की मार्कशीट डिजीलॉकर से करें डाउनलोड
राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2024 की घोषणा आज, 29 मई की शाम 5 बजे किए जाने के बाद स्टूडेंट्स अपनी मार्कशीट को डिजीलॉकर पोर्टल, digilocker.gov.in या इसके मोबाइल अप्लीकेशन से डाउनलोड कर सकेंगे।

Rajasthan Class 10 Board Results 2024 देखेने के लिए फॉलों करें ये 7 स्टेप

  • 1. RBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • 2. RBSE बोर्ड रिजल्ट सेक्शन पर जाएं।
  • 3. राजस्थान बोर्ड का चयन करें और कक्षा 10 के रिजल्ट पर क्लिक करें।
  • 4. अपनी ईमेल आईडी और संपर्क नंबर के साथ रजिस्टर्ड करें।
  • 5. प्राप्त OTP को भरकर खुद को वेरीफाई करें।
  • 6. अपना रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें। 
  • 7. अपना रिजल्ट देखें।

 

Rajasthan Board Exam 2024 की 5वीं व 8वीं के रिजल्ट कल होंगे जारी
राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2024 की घोषणा RBSE द्वारा आज, 29 मई 2024 को किए जाने के बाद शिक्षा विभाग 5वीं और 8वीं के नतीजे कल यानी 30 मई 2024 को जारी करेगा।

RBSE के रिजल्ट में हो रहा लगातार सुधार
RBSE 10वीं की बोर्ड परीक्षा 7 से 30 मार्च 2024 तक आयोजित की गई थी। 2023 में नतीजे 2 जून 2023 को घोषित किए गए थे। कक्षा 10 का कुल पास प्रतिशत 90.49 प्रतिशत दर्ज किया गया। पिछले साल नतीजों में 7.6 प्रतिशत का सुधार हुआ था। पिछले कुछ सालों में पासिंग परसेंटेज में धीरे-धीरे वृद्धि देखी गई है। 2022 में पास प्रतिशत 82.89 प्रतिशत, 2021 में 80.63 प्रतिशत, 2020 में 80.63 प्रतिशत, 2019 में 79.9 प्रतिशत और 2028 में 79.86 प्रतिशत रहा। 2023 में लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा। लड़कियों का पासिंग परसेंट 91.3 प्रतिशत दर्ज किया गया, जबकि लड़कों ने 89.78 प्रतिशत पासिंग परसेंट हासिल किया।

 


ये भी पढ़ें...
Rule Change: 1 जून से होंगे ये 6 बदलाव जो डालेंगे आपकी जेब पर सीधा असर