Why Shikhar Dhawan Retired From Cricket: भारतीय क्रिकेट टीम के बैट्समैन शिखर धवन ने 24 अगस्त को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया। ऐसे में आप भी जानना चाहते होंगे कि फेमस क्रिकेटर धवन ने अचानक रिटायरमेंट की घोषणा क्यों की? यह खबर सुनकर उनके फैंस भी सरप्राइज हो गए। आइए हम आपको बताते हैं,​ शिखर धवन के रिटायरमेंट की 5 बड़ी वजहें।

दरअसल, शिखर धवन ने आखिरी बार बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में इंटरनेशनल मैच खेला था। 10 दिसंबर 2022 के बाद उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला। जिसकी वजह उनका खराब परफॉर्मेंस था। टेस्ट और टी20 टीम में भी सेलेक्ट नहीं हुए। बांग्लादेश सीरीज में फ्लॉप होने के बाद से ही उन्हें टीम से बाहर करने की मांग उठने लगी थी। 

नये खिलाड़ियों से कॉम्पिटिशन

शिखर धवन को भारतीय क्रिकेट टीम में आने वाले नये खिलाड़ी कड़ी टक्कर दे रहे थे। ओपनिंग बैट्समैन के रूप में शुभमन गिल और ईशान किशन जैसे प्लेयर का विकल्प है, जो रोहित शर्मा का साथ दे सकते हैं। दोनों के बल्ले रन उगल रहे हैं। 

खेल का पुराना तरीका 

बदलती तकनीक के समय में वनडे का गेम तेजी से बदला है। कहा जा रहा है कि इस बदलते समय में भी शिखर धवन पुराने तरीके से ही खेल रहे थे। जैसे—वह पावरप्ले में तेजी से रन नहीं बना पा रहे थे। जिससे उनके साथ बैटिंग करने वाला प्लेयर प्रेशर में आ जाता था।

वनडे में परफॉर्मेंस

शिखर धवन ने पिछले 10 वनडे पारियों में 186 रन बनाए थे, 18.60 रन रेट था। सबसे बड़ा असर बांग्लादेश सीरीज का पड़ा। उसमें शिखर 3 मैचों में महज 18 रन बना सके। इसके पहले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी खराब प्रदर्शन किया था। घरेलू सीरीज के 3 मैचों में 25 रन बना सके थे।

38 साल के हुए शिखर

शिखर धवन 38 साल के हैं। इस वजह से उनका फिटनेस भी ठीक नहीं हो पा रहा था। उम्र के साथ फिटनेस की दिक्क्तें बढ़ती जाती हैं। वह वर्ल्ड कप में खेलने का इंतजार कर रहे थे। पर वह समय भी बीत चुका है।

सम्मान से रिटायरमेंट

देखा जाए तो इंडियन क्रिकेट में कम प्लेयर्स को सम्मान से विदाई मिली है। अक्सर खिलाड़ी टीम से ड्राप किए जाने के बाद ही अपने रिटायरमेंट का ऐलान कर देते हैं। इसको देखते हुए धवन ने अपने संन्यास की घोषणा कर दी। हालांकि शिखर धवन का कॅरियर बेहद शानदार रहा है। 

शिखर धवन क्रिकेट करियर

2004 अंडर -19 क्रिकेट विश्व कप खेलें। 
अंडर -19 विश्व कप में रिकॉर्ड बनाया। 7 पारियों में 505 रन बनाए।
2004-05 में दिल्ली से रणजी की शुरुआत।
अक्टूबर 2010 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे कैरियर की शुरुआत। 
जून 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ T20 की शुरुआत। 
2013 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट कैरियर की शुरुआत। 
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2013 में अच्छी बल्लेबाजी।
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2017 में 338 रन बनाए।
शिखर धवन ने 29 टेस्ट, 102 वनडे और 116 टी20 मैच खेले।
टेस्ट मैच में 2046, वनडे में 4361 और टी 20 में 543 रन बनाए।

ये भी पढें-भारत ने यूक्रेन को गिफ्ट किया भीष्म क्यूब्स, जाने कैसे काम करता है इमरजेंसी मोबाइल हॉस्पिटल...