UP Board Class 10th&12th Result 2024: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP ) 20 अप्रैल दिन शनिवार को दोपहर 2 बजे 10वीं और 12वीं बोर्ड का रिजल्ट (UP Board Class 10th-12th Result 2024) घोषित करेगा। इस घोषणा के साथ बोर्ड दो अनोखे रिकार्ड भी बनाएगा, जो काबिल-ए-तारिफ है।

UP Board Class 10th Result 2024 कहां देखें?
एशिया के सबसे बड़े बोर्ड के रूप में अपनी अलग पहचान रखने वाले UP बोर्ड 2024 में 10वीं क्लास में करीब 29,47,311 छात्र-छात्राओं ने एग्जाम दिया है। जबकि इंटरमीडिएट में 25,77,997 छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन कराया था।  हालांकि दोनों कक्षाओं की बोर्ड परीक्षा के लिए रजिरजिस्टर्ड करीब तीन लाख छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी थी। कुल मिलाकर करीब 55 लाख विद्यार्थियों का आज इंतजार खत्म होने वाला है। रिजल्ट घोषित होने के बाद परिक्षार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों upmsp.edu.in, results.upmsp.edu.in पर लाॅग इन करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

 

UP Board Class 10th Result 2024 कितने बजे होगा जारी?
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) के सचिव दिव्यकांत शुक्ल के अनुसार हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाफल 2024 को शनिवार को दोपहर 2 बजे जारी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि रिजल्ट जारी होने के बाद सीधे वेबसाइट पर भी अपलोड हो जाएगा। बच्चे अपने सुविधानुसार रिजल्ट देख सकते हैं।

UP Board Class 10th Result 2024 रिजल्ट से इस बार बनेंगे कौन से रिकार्ड?
पिछले कुछ वर्षों से परिणाम जारी करने में यूपी बोर्ड लगातार रिकॉर्ड बना रहा है। सत्र 2022- 23 का परिणाम 25 अप्रैल को आया था। जो अपने- आप में रिकॉर्ड ही था। इस बार बोर्ड ने उस रिकॉर्ड को भी तोड़ने की तैयारी कर ली थी। एग्जाम पूरा होने के बाद कॉपियों के मूल्यांकन में पहले ही रिकार्ड बनाया गया। परीक्षा और मूल्यांकन का काम 12-12 दिन में पूरा करा लिया गया।  

UP Board Class 10th Result 2024 का कब पूरा हुआ कापियों का मूल्यांकन?
UPMSP UP Board Class 10th Result 2024: यूपी बोर्ड के अध्यक्ष आज दोपहर 02 बजे यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12 वीं का रिजल्ट जारी करेंगे। यूपी बोर्ड उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद 10वीं और 12वीं की परीक्षा 2024 ( UPMSP UP Board exam ) 22 फरवरी 2024 से 9 मार्च 2024 तक आयोजित हुई। अब यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं को 10 अप्रैल को चेक कर लिया गया था। उसके बाद से ही ये चर्चा थी कि यूपी बाेर्ड 25 अप्रैल तक में कभी भी रिजल्ट घोषित कर सकता है। उसके बाद 19 अप्रैल को बोर्ड के सचिव दिव्यकांत शुक्ल ने प्रेस रिलीज जारी करके बताया कि 20 अप्रैल को रिजल्ट घोषित किए जाएंगे। 


ये भी पढ़ें...
JAC 10th Toppers List 2024: स्टेट टॉपर लिस्ट में एक ही कालेज की 3 छात्राएं टॉप 3 में शामिल