साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने की उमा भारती से मुलाकात

भोपाल से बीजेपी की उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा ठाकुर आज सुबह केन्द्रीय मंत्री उमा भारती से मुलाकात करने उनके निवास पर पहुंची। जहां उमा भारती ने साध्वी का स्वागत उन्हें गले लगाकर किया। 

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp

भोपाल से बीजेपी की उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा ठाकुर आज सुबह केन्द्रीय मंत्री उमा भारती से मुलाकात करने उनके निवास पर पहुंची। जहां उमा भारती ने साध्वी का स्वागत उन्हें गले लगाकर किया। 

उमा भारती का ऐसा स्नेह देखकर साध्वी प्रज्ञा की आंखें छलक गईं। उमा भारती ने साध्वी का स्वागत करते हुए उनका टीका किया और खीर खिलाई। उन्होंने भोपाल में प्रज्ञा ठाकुर के लिए प्रचार करने का भरोसा भी दिलाया। 

उमा भारती ने कहा कि वह साध्वी प्रज्ञा का बेहद सम्मान करती हैं क्योंकि उन्होंने बहुत अत्याचार का सामना किया है। इसलिए वह पूजनीय हैं, मैं उनके लिए चुनाव प्रचार करूंगी।

साध्वी और उमा की इस मुलाकात के बाद दोनों के बीच मनमुटाव की खबरों पर विराम लग गया है। 
 

Read More

Related Video