
लखनऊ। अयोध्या राम मंदिर के लिए पूरे देश से चंदा एकत्र हुआ है। अमीर गरीब सब ने अपनी हैसियत के मुताबिक राम मंदिर में दान दिया है। इसी क्रम में लखनऊ में किन्नर समाज के लोगों ने राम मंदिर को सोने चांदी का कलश समर्पित करने का निश्चय किया है। इस बारे में ट्रांसजेंडर प्रियंका रघुवंशी ने माय नेशन हिंदी से बात की
प्रियंका ने बताया की वो जल्द ही पूरे किन्नर समाज के साथियों के साथ अयोध्या जाएंगी और राम मंदिर में सोने चांदी का कलश समर्पित करेंगी। इसके पीछे की वजह के बारे में वो कहती हैं किन्नर समाज का उल्लेख राम भगवान् से मिलता है। लंका के राजा रावण का ध्वंस करके जब राम जी वापिस अयोध्या आए थे तो किन्नरों को गले लगाकर आशीर्वाद दिया था। इसलिए हम अपने भगवान् के चरणों में ये छोटी सी भेंट समर्पित कर रहे हैं। और ये तो हमारा सौभाग्य है की हमे ये मौका मिला।
साढ़े तीन किलो चांदी और सौ ग्राम सोने का कलश
हम राम जी का दिया खाते हैं, बस उन्हीं का गुण गाते हैं। कलश के बारे में प्रियंका ने बताया की साढे तीन किलो शुद्ध चांदी व सौ ग्राम शुद्ध सोने से बने मंगल कलश की खास बात ये है कि इसमें नगों व रत्नों से हाथ से नक्काशी की गई है। इसे आगरा में विशेष तौर पर बनवाया गया। कलश को 48 दिनों में बनाकर तैयार किया गया। प्रियंका सिंह रघुवंशी के अलावा मलिका मिश्रा, रूबी, आभ्या व अन्य श्रद्धालुओं ने अपना विशेष योगदान दिया।
ये भी पढ़ें
MyNation Hindi का Beyond News सेक्शन उन पाठकों के लिए है जो सिर्फ ब्रेकिंग नहीं, बल्कि खबरों के पीछे की सच्चाई जानना चाहते हैं। यहां आपको गहन विश्लेषण, विशेष रिपोर्ट्स, ग्राउंड रिपोर्ट, इन्वेस्टिगेशन और एक्सपर्ट व्यू मिलेगा—ताकि आप हर मुद्दे को व्यापक दृष्टिकोण से समझ सकें।