Sawan 2024: सावन में सोलह श्रृंगार कर लगेंगी नई-नवेली दुल्हन जैसी, हाथों में सजाएं Latest Design मेहंदी
Bhawana tripathi |
Published : Jul 04, 2024, 02:30 PM ISTUpdated : Jul 04, 2024, 02:34 PM IST
Latest Mehndi Designs For Sawan 2024: सावन में सोलह श्रृंगार बिना मेहंदी के अधूरा रहता है। हाथों को सजाने के लिए आप विभिन्न प्रकार की मेहंदी के डिजाइन चुन सकती हैं। सावन का महीना शिव भगवान का माना जाता है। आप हाथों में शिव भगवान की आकृति के साथ ही विभिन्न फ्लोरल डिजाइन वाली मेहंदी बना सकती हैं। यहां हम आपको ऐसे ही कुछ लेटेस्ट डिजाइन के बारे में बताएंगे।
हाथों में सर्कल मेहंदी लगाना बेहद आसान होता है। आपको हाथों मेंआस-पास कई सर्कल बनाने होते हैं और उसे विभिन्न डिजाइन के माध्यम से भरना होता है। सावन में ऐसी मेंहदी बैक हैंड में आसानी से लगा सकती हैं। हाथों की उंगलियाों को भरने के लिए जाली डिजाइन चुनें।
24
मेहंदी डिजाइन में सावन का झूला
सावन में आप ट्रेडिशनल मेहंदी डिजाइन लगाने की बजाय कुछ यूनीक डिजाइन भी चुन सकती है। आप हाथों के फ्रंट में झूला झूलते हुए लड़की और आसपास पौधे आदि डिजाइन बना हाथ सजा सकती हैं। ऐसी डिजाइंस बनाने के लिए आपको पहले कॉपी और पेन लेकर प्रैक्टिस करनी पड़ेगी। हालांकि यह डिजाइन ज्यादा कठिन नहीं होते हैं। अबकी बार सावन कुछ नया ट्राई करके जरूर देखिए।
34
भगवान शिव को सजाएं मेहंदी में
अगर आप भोले की भक्त हैं तो सावन के महीने में विभिन्न प्रकार की भोलेनाथ की आकृति से भी मेहंदी सजा सकती हैं। आप मेहंदी डिजाइन में भोलेनाथ का त्रिशूल, शिवलिंग, माता पार्वती के डिजाइन की मेहंदी तैयार कर सकती हैं।
44
फ्लोरल मेहंदी डिजाइन
सावन का महीना हरियाली का प्रतीक होता है। मेहंदी डिजाइन के लिए फ्लोरल या फूलों से सजे हुए डिजाइन भी पसंद किए जा सकते हैं। ऐसे डिजाइन आसानी से बन भी जाते हैं और हाथ भरा-भरा लगता है।