बेटे की शादी में दिखेंगे Nita Ambani जैसे ठाठ ! जब पहनेंगी ये 5 लहंगे

By Anshika TiwariFirst Published Feb 19, 2024, 6:16 PM IST
Highlights

nita ambani lehenga cost: नीता अंबानी के फैशन सेंस का कोई जवाब नहीं है। वह एथनिक वियर से वेस्टर्न वियर में सुंदर लगती हैं। ऐसे में अगर आप भी नीता अंबानी की तरह सुंदर दिखना चाहती हैं तो हम आपके लिए डिजाइनर लहंगे लेकर आए हैं। जिसे आप रिक्रिएट कर सकती हैं। 

Nita Ambani Lehenga: नीता अंबानी स्टाइल और फैशन के लिए हमेशा चर्चा में रहती है। वह जितना सफल बिजनेस में है,उतना ही स्टाइल में भी। वह ट्रेंड के हिसाब से फैशन फॉलो करना बखूबी जानती है। ना जानें कितनी महिलाओं की नीता अंबानी फैशन आइकॉन हैं। उन्हें देखकर कोई ये नहीं कह सकता कि वह 60 साल की है। ऐसे में अगर आप भी उम्र के वजह से पसंदीदा कपड़े पहनने से शर्माती है तो आपको नीता अंबानी से इंसिप्रेशन जरूर लेना चाहिए। 60 की उम्र में स्टाइल और एटिट्यूड कैरी करना कोई उनसे सीखे। उनकी खूबसूरती के आगे अच्छी-अच्छी हसीनाएं फेल हो जाती हैं। ऐसे में अगर बेटे शादी है तो नीता अंबानी की तरह स्टाइलिश लगना बिल्कुल ना भूलें। 


अनंत अंबानी के फंक्शन में नीता अंबानी का लुक

छोटे बेटे अनंत अंबानी की जल्द शादी होने वाली है लेकिन शादी से पहले अनंत और राधिका मर्चेंट की गुजराती रीति-रिवाजों के अनुसार लखन लखुवाओ की रस्म की गई। जिसमें नीता अंबानी ने महफिल लूट ली। नीता अंबानी ने इस बार स्वदेशी हाथ से बना हुआ सतरंगा लहंगा पहना था। जिसमें जरदोजी,थ्रेड और आरी का वर्क था। जिसे अनामिका खन्ना ने तैयात किया था। वहीं उनका दुपट्टा स्वदेशी कारीगरों द्वारा हाथ से तैयार किया गया था। नीता अंबानी पर्पल-गोल्डन लहंगे को पन्ना-गोल्ड ज्वेलरी के साथ पेयर किया जो गजब लुक दे रहा था।

 

 

नीता अंबानी का रेड लहंगा

नीता अंबानी डार्क कलर ज्यादा पसंद करती हैं। उन्होंने रेड कलर सिल्क बनारसी लहंगा पहना है। जिसमें जरदोजी और गोल्डन थ्रेड की कढ़ाई है। आप भी बेटे की शादी में ऐसा लहंगा पहन सकती है। नीता अंबानी ने गोल्ड रानी हार चुना है जो रॉयल लुक दे रहा है। वैसे नीता अंबानी का ये लहंगा काफी महंगा होगा लेकिन आप इससे मिलता-जुलता लहंगा और आर्टिफिशियल ज्वेलरी पहन सकती हैं। 

 


नीता अंबानी का लहरिया लहंगा 

महरून रंग के लहरिया लहंगे में नीता अंबानी का लुक देखते ही बन रहा है। वह किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही हैं। आप भी बेटे की शादी में ऐसा लहंगा चुन सकती हैं। उन्होंने लहंगे को ट्यूनिंग लुक देने के लिए कंट्रास्ट में दुपट्टा में कैरी किया है जो गजब लग ही है। वहीं ज्वेलरी को देखें तो नीता अंबानी ने सिंपल-सोबर लुक चुना है उन्होंने केवल लॉन्ग नेकलेस पहना है।

 

 

नीता अंबानी का पर्पल वेलवेट लहंगा 

अगर आप कुछ हैवी पहनना चाहती हैं नीता अंबानी का पर्पल वेलवेट लहंगा ट्राई करें। जिसमें हैवी जरदोजी और सिल्वर है। जो शानदार लुक दे रहा है। नीता अंबानी ने पर्पल कलर के कंट्रास्ट में डायमंड ज्वेलरी वियर की है जो गजब लग रही है। उन्होंने न्यूड मेकअप और कर्ल हेयरस्टाइल चुनी है।

 

 

नीता अंबानी का ऑरेंज लहंगा 

नीता अंबानी का ऑरेंज लहंगा सेंटर ऑफ अट्रेक्शन है। गोल्डन वर्क मिक्सड ऑरेंज लहंगा गजब लुक दे रहा है। उन्होंने ये लहंगा ईशा अंबानी के शादी के प्री-वेडिंग में वियर किया था। लहंगे को हैवी लुक देने के लिए उन्होंने गोल्ड नेकलेस पहना था।

 

 

तो देखा आपने नीता अंबानी सिंपल और हैवी लहंगे को भी अपने स्टाइल में कैरी करती है जो लुक को एट्रेक्टिव बनाता है। वैसे तो नीत अंबानी के सारे लहंगों की कीमत लाखों में होगी लेकिन आप थोड़ी से मेहनत करके नीता अंबानी जैसा लुक रिक्रिएट कर जरूर कर सकती हैं।

ये भी पढ़ें-सास-ननद के आगे फीकी पड़ी बहुएं! चांद सी लगी Nita Ambani

ये भी पढ़ें- देवर के फंक्शन में खूब सजी श्लोका मेहता,पहना इतना महंगा लहंगा

click me!