mynation_hindi

दोगुनी तेजी से मानसून में होता है Food poisoning, ये गलतियां भूल कर भी न दोहराएं

Bhawana tripathi |  
Published : Jul 19, 2024, 09:16 AM ISTUpdated : Jul 19, 2024, 09:18 AM IST
दोगुनी तेजी से मानसून में होता है Food poisoning, ये गलतियां भूल कर भी न दोहराएं

सार

Food poisoning: एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर को फूड प्वाइजनिंग की समस्या हुए हैं। इस कारण उन्हें 2 दिन हॉस्पिटल में भर्ती किया गया। गंभीर फूड पॉइजनिंग बारिश के मौसम में होने की संभावना अधिक होती है। खराब खाना खाने से गंभीर समस्या का सामना भी करना पड़ सकता है। 

Tips to avoid Food poisoning: बारिश का मौसम में खाना जल्दी खराब हो जाता है। खाने में फंगस से लेकर टॉक्सिक एलिमेंट्स आसानी से मिल जाते हैं। जब खराब खाने को खाया जाता है तो शरीर बीमार पड़ जाता है। दूषित खाना खाने से शरीर में विभिन्न प्रकार के लक्षण दिखने लगते हैं। उल्टी, डायरिया, पेट दर्द आदि लक्षण के कारण होते हैं। जानिए बारिश के मौसम में फूड पॉइजनिंग से कैसे बचा जा सकता है। 

इन 3 सूक्ष्मजीवों से होता है फूड पॉइजनिंग

बैक्टीरिया, पैरासाइट या फिर वायरस फूड पॉइजनिंग को फैलाने के लिए जिम्मेदार होते हैं। जब खाने को अच्छी तरीके से पकाया नहीं जाता है तो उसमें बैक्टीरिया, परजीवी या फिर वायरस होने की संभावना रहती हैं। कई बार पके हुए खाने में भी सूक्ष्मजीव मौजूद हो सकते हैं।मांस, अंडे और डेयरी उत्पाद खाने से फूड  पॉइजनिंग की संभावना ज्यादा होती है। 

फूड पॉइजनिंग से बचने के उपाय

1.बारिश के मौसम में सूक्ष्म जीवों की संख्या बढ़ जाती है। ऐसे में खाने को शुद्ध रखें और ताज बना हुआ खाना ही खाएं।

2.सब्जियों को फ्रिज में रखने से पहले उन्हें अच्छी तरीके से सुखा लें। अगर आप गीली सब्जियां फ्रिज में रखेंगे तो वह खराब हो जाएंगी और साथ ही फंगस लगने के चांसेस बढ़ जाएंगे।

3.अगर आप नॉनवेज खाते हैं तो भूल कर भी कच्चा नॉनवेज ना खाएं। अच्छी तरीके से पकाने के बाद ही नॉनवेज फूड का सेवन करें।

4.दूध को जब भी इस्तेमाल करें सबसे पहले उसे उबल लें।  कच्चे दूध में सूक्ष्मजीव हो सकते हैं जो फूड पॉइजनिंग का कारण बनते हैं।

6.खराब पानी पीने से भी फूड पॉइजनिंग हो सकता है। हमेशा साफ पानी का इस्तेमाल करें।

7.खाना बनाने और खाना खाने से पहले हाथों को अच्छी तरीके से जरूर साफ करें।

फूड पॉइजनिंग का ट्रीटमेंट

अगर फूड पॉइजनिंग के लक्षण जैसे कि दस्त, डायरिया, उल्टी आदि लक्षण दिखे तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। दवा खाने के साथ ही फूड पॉइजनिंग के लक्षण कम होने लगते हैं। आपको ऐसे समय में डेयरी प्रोडक्ट, फ्राइड फूड,मसाले वाले भोजन आदि से दूर रहना चाहिए। साथ ही पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए।

और पढ़ें:ऋचा चड्ढा ने दिया बेबी गर्ल को जन्म, 9 महीने तक क्रेविंग से परेशान,ऐसी रही प्रेग्नेंसी जर्नी

मानसून में अमृत बन जाता है ये फल, डायबिटीज का 23% खतरा करता है कम

PREV

Recommended Stories

क्या आप रात में पेशाब करने के लिए कई बार उठते हैं? जानिए इसके 5 प्रमुख कारण और ठीक करने के उपाय
क्या आप रात में पेशाब करने के लिए कई बार उठते हैं? जानिए इसके 5 प्रमुख कारण और ठीक करने के उपाय
स्किन पर ग्लो, स्टाइल में निखार! पुरुषों के लिए बेहद आसान हैं ये 5 स्किनकेयर ट्रिक्स