mynation_hindi

Holashtak 2024: कब से शुरू होगा होलाष्टक, भूलकर भी न करें ये काम

Anshika Tiwari |  
Published : Mar 11, 2024, 06:27 PM IST
Holashtak 2024: कब से शुरू होगा होलाष्टक, भूलकर भी न करें ये काम

सार

Holashtak start date 2024: होली से आठ दिन पहले होलाष्टक लग जाता है। ऐसे में इस बार 17 मार्च से शुरू हुआ होलाष्टक 24 मार्च तक रहेगा जिसके बाद 25 मार्च को रंगों का त्यौहार मनाया जाएगा। 

Holashtak 2024 start and end date: मार्च महीने में होली (Holi 2024) का पर्व मनाया जाता है। रंगों के त्यौहार से पहले होलाष्टक लगता है। ज्योतिषी शास्त्र में मान्यता है कि इस दौरान कोई भी शुभ कार्य करना बेहद अशुभ होता है। फाल्गुन मास की अष्टमी तिथि से होलाष्टक की शुरुआत होती है ऐसे में जानते है इस साल होलाष्टक कब से है और ये इतना खराब क्यों माना जाता है। 

होलाष्टक 2024 कब से लग रहा है? (Holashtak 2024 kab se hai)

इस बार होलाष्टक 17 मार्च से लगने वाला है जो 24 मार्च तक रहेगा। ऐसे में इस बार होली 25 मार्च (Holi Kab hai) को खेली जाएगी। होलाष्टक में सभी तरह के शुभ कार्य करना वर्जित होता है। ऐसे में मुंडन संस्कार से लेकर, नामकरण, विवाह,गृह प्रवेश जैसे मांगलिक और शुभ कार्य कतई नहीं करने चाहिए। 

होलाष्टक में वर्जित कार्य 

होलाष्टक के दौरान कोई भी शुभ कार्य जैसे विवाह-सगाई नहीं करने चाहिए। 
इस दौरान गृह प्रवेश को भी बेहद अशुभ माना गया है। 
होलाष्टक के 8 दिनों के दौरान सोना-चांदी खरीदने से भी बचना चाहिए।
वहीं नई दुकान या फिर कोई नया काम भी होलाष्टक के दिनों में नहीं शुरू करने चाहिए।

होलाष्टक पर क्या काम करना चाहिए

होलाष्टक के 8 दिनों दौरान पूजा-पाठ करना अत्यंत शुभ माना जाता है। 
इन दौरान  भगवान विष्णु,नरसिंह भगवान और हनुमान जी की विशेष पूजा करने से हर मनोकामना पूर्ण होता है।
मान्यता है, होलाष्टक के दौरान मंगल ऋण मोचन स्त्रोत का पाठ करने से कर्ज से छुटकारा मिलता है। 

ये भी पढ़ें- प्रेमानंद महाराज: कौन-से 2 काम अधूरे छोड़कर मरे तो दोबारा जन्म लेना पड़ेगा?

PREV
Read more Articles on

Latest Stories

चैत्र नवरात्रि 2024: दुनियाभर में फेमस साउथ के ये 4 शक्तिपीठ,आप भी करें दर्शन
चैत्र नवरात्र 2024: जहां शिव वहां शक्ति, नवरात्रि पर करें मां ब्रह्मचारिणी के इस मंदिर के दर्शन
चैत्र नवरात्र 2024: नवरात्र के दूसरे दिन होती मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानें पूजा विधि-मंत्र