नई दिल्ली. 21 अक्टूबर को भारत ने Corona Virus के खिलाफ जारी लड़ाई में एक रिकॉर्ड बनाया है। भारत दुनिया का दूसरा ऐसा देश बन गया है, जिसने 100 करोड़ वैक्सीन पूरे किए। चीन ने यह आंकड़ा सितंबर में पूरा कर लिया था। इस मौके पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण(Archaeological Survey of India) ने कोविड-19 टीके की 100 करोड़ खुराक दिए जाने की ऐतिहासिक उपलब्धि का जश्न मनाने के लिए 100 स्मारकों को तिरंगे के रंग से जगमगाया। इन स्मारकों को तिरंगे के रंगों की रोशनी से सजाना कोरोना योद्धाओं–टीकाकरण कर्मियों, सफाई कर्मचारी, पैरामेडिकल, सहायक कर्मचारी, पुलिस कर्मियों के प्रति आभार जताना था।

100 crore vaccination celebration, beautiful lighting done on monuments of archaeological importance

तिरंगे के रंगों की रोशनी में जगमगाए 100 स्मारकों में यूनेस्को के विश्व धरोहर स्थल भी शामिल हैं। स्मारकों पर की गई इस रोशनी का अद्भुत नजारा देखने बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।
(फोटो-लाल किला)

100 crore vaccination celebration, beautiful lighting done on monuments of archaeological importance

भारत द्वारा दुनिया के सबसे बड़े और सबसे तेज टीकाकरण अभियान में से एक में लोगों को कोविड-19 की 100 करोड़ खुराक देने का ऐतिहासिक मुकाम हासिल करने के साथ संस्कृति मंत्रालय के तहत आने वाले भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने देशभर में 100  स्मारकों को तिरंगे के रंग में रोशन किया। ऐसा उन कोरोना योद्धाओं के सम्मान और कृतज्ञता के प्रतीक के रूप में किया जा रहा है जिन्होंने कोविड महामारी के खिलाफ लड़ाई में अथक योगदान दिया है।
(फोटो-हुमायूं का मकबरा)

100 crore vaccination celebration, beautiful lighting done on monuments of archaeological importance

तिरंगे के रंगों में रोशन किए जा रहे 100 स्मारकों में यूनेस्को के विश्व धरोहर स्थल - दिल्ली में लाल किला, हुमायूं का मकबरा और कुतुबमीनार, उत्तर प्रदेश में आगरा का किला और फतेहपुर सीकरी, ओडिशा में कोणार्क मंदिर, तमिलनाडु में ममल्लापुरम रथ मंदिर, गोवा में सेंट फ्रांसिस ऑफ असीसी चर्च, मध्य प्रदेश में खजुराहो, राजस्थान में चित्तौड़ और कुंभलगढ़ के किले, बिहार में प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय के अवशेष और गुजरात में धोलावीरा (हाल ही में विश्व विरासत का दर्जा दिया गया) शामिल हैं।
(फोटो-खजुराहो)

100 crore vaccination celebration, beautiful lighting done on monuments of archaeological importance

टीकाकरण ने कोरोना के प्रसार को नियंत्रित करने और तीसरी लहर को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और कोविड-19 टीके की 100 करोड़ खुराक देने के बाद भारत चीन के साथ एक अरब खुराक देने वाला दुनिया में केवल दूसरा देश बन गया है।
(फोटो-कोणार्क का सूर्य मंदिर)

100 crore vaccination celebration, beautiful lighting done on monuments of archaeological importance

कोरोना वैक्सीनेशन के भारत ने 21 अक्टूबर को 100 करोड़ डोज पूरा करके दुनिया को एक मैसेज दिया है कि इच्छाशक्ति हो या बीमारियों  से लड़ने का साहस तो कुछ भी असंभव नहीं है। इस उपलब्धि पर मोदी ने tweet करके लोगों को बधाई दी थी। मोदी ने लिखा था-'भारत ने लिखा इतिहास: हम भारतीय विज्ञान, उद्यम और 130 करोड़ भारतीयों की सामूहिक भावना की विजय के गवाह हैं। 100 करोड़ टीकाकरण पार करने पर भारत को बधाई। हमारे डॉक्टरों, नर्सों और इस उपलब्धि को हासिल करने के लिए काम करने वाले सभी लोगों का आभार।'
(फोटो-दिल्ली के RML अस्पताल में एक बड़ा आयोजन रखा गया। इसमें PM मोदी भी शामिल हुए थे।)