Subhash Runwal Success Story: आर्थिक राजधानी कही जाने वाली मुंबई में देश भर से आए लोगों ने सफलता की नई नई इबारतें लिखी हैं। ऐसे ही एक शख्स सुभाष रूनवाल महज 100 रुपये लेकर मुंबई आए थे। अब उनकी हजारो करोड़ की कम्पनी है। सैकड़ों लोगों को रोजगार दे रखा है। बॉलीवुड स्टार शाहरूख खान के पड़ोसी हैं। भले ही शाहरूख खान शोहरत के मामले में सुभाष रुनवाल से अमीर हैं, पर पैसे के मामले में सुभाष उनसे ज्यादा आगे हैं। सुभाष रूनवाल ने बिना किसी सपोर्ट के सफलता की जो ऊंचाईयां छूई हैं, वह प्रेरणादायक है। आइए जानते हैं उनकी सफलता की कहानी। 

सुभाष रुनवाल कौन हैं?

सोर्सेज के मुताबिक, भारतीय रियल एस्टेट उद्यमी सुभाष रुनवाल की कुल सपंत्ति एक करीबन एक बिलियन डॉलर आंकी गई है। वह रुनवाल समूह के संस्थापक हैं। रुनवाल ग्रुप के अध्यक्ष 80 वर्षीय सुभाष रुनवाल को मुंबई के प्रॉपर्टी टाइकून के रूप में जाना जाता है। वह मुंबई के उन टॉप डेवलपर्स में गिने जाते हैं, जो एफोर्डेबल हाउस से लेकर लक्जरी अपार्टमेंट और शॉपिंग मॉल से लेकर शहरों और उपनगरों में लोगों के लिए घर बनाती है। 

100 रुपये लेकर मुंबई में रखा कदम

रुनवाल का जन्म महाराष्ट्र के एक छोटे से शहर में हुआ और एक छोटे से कस्बे धूलिया में उन्होंने अपना बचपन गरीबी में गुजारा। पुणे से वाणिज्य की पढ़ाई के बाद रुनवाल मुंबई आएं। साल 1964 में जब उन्होंने मुंबई में कदम रखा, तब उनकी जेब में महज 100 रुपये थे। 

 

अमेरिका की जॉब छोड़कर भारत आएं

21 वर्षीय सुभाष रुनवाल सीए बनें और लगभग एक दशक तक अकाउंटेंट के रूप में काम किया। अमेरिका में उन्हें हाई सैलरी वाली जॉब भी मिली। पर वहां की लाइफस्टाइल उपयुक्त नहीं होने के कारण वह भारत वापस आ गए और एक केमिकल कंपनी में काम शुरु कर दिया। साल 1978 में सुभाष रुनवाल ने रियल एस्टेट कंपनी रुनवाल ग्रुप की नींव रखी और अपनी गाढ़ी कमाई लगा दी। मुंबई के ठाणे में 22 एकड़ का प्लॉट खरीदा और ठाणे में ही पहली 10 हजार वर्ग फुट की कीर्तिकर अपार्टमेंट के नाम से हाउसिंग सोसायटी बनाई।  

अफोर्डेबल हाउस बनाने के लिए हो गए मशहूर

सुभाष रुनवाल जल्दी ही मुंबई में अफोर्डेबल हाउस बनाने के लिए मशहूर हो गए। साल 1981 में रुनवाल नगर बनाया। स्टील और फार्मा उत्पादों के निर्माण में भी किस्मत आजमाई। पर उसमें सफलता नहीं मिली। बहरहाल, समय के साथ उनका रियल इस्टेट का का कारोबार बढ़ता गया। उनके दो बेटों ने बिजनेस में प्रवेश किया तो रुनवाल ग्रुप ने मॉल इंडस्ट्री में कदम रखा। साल 2002 में रुनवाल ग्रुप ने मुलुंड में अपना पहला आर मॉल शुरु किया। घाटकोपर में 1.2 मिलियन वर्ग फुट का आरसिटी मॉल का निर्माण किया। 

मन्नत के बगल में आलीशान बंगला

रुनवाल ने जब मुंबई में अपने काम की शुरुआत की थी तो मुंबई के कुर्ला में रेंट पर रहते थे। फिर घाटकोपर में दो बेडरूम के फ्लैट में शिफ्ट हुएं। आज उनका बंगला बॉलीवुड स्टार शाहरूख खान के बंगले मन्नत के बगल में है। उनकी कुल संपत्ति 11,500 रुपये आंकी गई है।

ये भी पढ़ें -2 स्टार्टअप फेल-3rdमें सैलरी देने के पड़े लाले, अब रोहित मांगलिक के पास है 150 cr.की कंपनी-350 कर्मचारी