वायरल वीडियो: दुनिया भर के लोगों में भारतीय रेसिपी का स्वाद फैल रहा है। भारतीय ही नहीं बल्कि विदेशी भी हमारी रेसिपी को जानने की कोशिश कर रहे हैं। हालिया मोंटी और एंड्रिया की ब्लॉगर जोड़ी ने इंडियन रेसिपी के वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किए, जिसने लोगों को सरप्राइज कर दिया।

जर्मन महिला कर रही देसी व्यंजनों के साथ प्रयोग

भारतीय से मैरिज करने वाली जर्मन महिला देसी फूड यानी रोटी और पराठों के साथ प्रयोग करते हुए दिखाई दे रही है। एंड्रिया नाम की जर्मन महिला ने सोशल मीडिया पर रोटी को सुपर मुलायम बनाने का वीडियो शेयर किया है। यह वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया और लोगों के बीच लोकप्रिय भी। 

 

 

वीडियो पर 1.1 मिलियन व्यूज और 25 हजार लाइक्स

 @we_coffeemilkfamily हैंडल से शेयर वीडियो क्लिप को 1.1 मिलियन से ज्यादा बार देखा गया है। उस वीडियो को 25 हजार लाइक्स मिल चुके हैं। जर्मन महिला ने रोटी को मुलायम बनाने के लिए उसमें एवोकाडो मिलाया। शेयर किए गए पोस्ट के अनुसार, थोड़े से एवोकाडो को आटे में मिलाकर गूंथा गया था। एवोकाडो ने रोटियों को सुपर मुलायम बनाने का काम किया।

रोटी हो गई सुपर मुलायम

ब्लॉगर ने कैप्शन में लिखा है कि एवोकाडो तो आटे में होता नहीं है...पर मुझे आजमाना पड़ा। ब्लॉगर ने आगे कहा ​है कि रोटियां मेरे परिवार में सभी को पसंद आईं, क्योंकि वह पूरी तरह नरम हो गई थीं। इससे फर्क नहीं पड़ता है कि वह पूरी तरह फूली या नहीं।

सोशल मीडिया पर तारीफ बटोर रहा है ये हैक

आटे में एवोकाडो मिलाकर रोटी बनाने की हैक ने सोशल मीडिया पर खूब तारीफ बटोरी है। एक यूजर ने लिखा है कि आप इसे कुछ मात्रा में पालक के साथ भी आजमा सकते हैं। या ऐसा कोई पदार्थ जो थोड़ी मात्रा में पानी छोड़ता है। उसके साथ भी रोटी बनाई जा सकती है। एक अन्य यूजर लिखते हैं कि मेरे बच्चे को इसी तरह से बनाई गई रोटी पसंद है। एवोकाडो रोटी को नरम बनाती है। गुलाबी रोटी के लिए चुकंदर का इस्तेमाल किया जा सकता है। 

ये भी पढें-छोटी सी मछली का शिकार करते-करते खुद शिकार हो गया मगरमच्छ, तड़प-तड़प कर मरा-Viral Video