सांपों से इंसानों को डर लगता है हालांकि इस वक्त एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे देखकर आपके होश फाख्ता हो जाएंगे।   

वायरल डेस्क। सांप का नाम सुनते ही हर किसी के मन में सिरहन पैदा होने लगती है। सामने आ जाए तो भगवान ही मालिक है। सांप को देखकर लोगों की नीदें उड़ जाती है उसे पकड़ना किसी बुरे सपने से कम नहीं। हालांकि इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जहां एक शख्स सांपों से दूर भागने की बजाय उन्हें जबरदस्ती पकड़ने की कोशिश कर रहा है। इतना ही नहीं शख्स को जरा से भी डर नहीं लग रहा है। 

खिलौनों की तरह सांप पकड़ रहा शख्स

साप कितना जहरीला होता है, इससे तो हर कोई वाकिफ है। सांप के जहर से इंसान की मौत तक हो जाती है। लेकिन इस वक्त जो वीडियो वायरल है उसे देखकर ये सब चीजें शायद आप भूल ही जाएं। वायरल हो रहे वीडियो को गौर से देखिएगा जहा शख्स सांपों के साथ खेल रहा है। हैरानी की बात है वह एक दो नहीं बल्कि कई सांपों को उठा रहा है। बिना किसी उपकरण के। ये वीडियो देखकर आपको होश उड़ जाएंगे लेकिन इस शख्स को कोई असर नहीं पड़ रहा है।  आप भी देखिए वीडियो- 

Man selecting Cobras for the "snake show". pic.twitter.com/ljremu3zqG

Scroll to load tweet…

वीडियो देखकर लोगों के छूटे पसीने 

वायरल हो रहे वीडियो में शख्स सांपों के कुंड में घुसा हुआ है। वह ऐसा सांपों को उठा-उठाकर देख रहा है जैसे शॉपिंग कर रहा है। शख्स के ये अंदाज देखकर कोई भी घबरा जाएगा,वहां मौजूद ज्यादातर जहरीले सांप नजर आ रहे हैं। बहरहाल इस वीडियो को ट्विटर पर CCTV IDIOTS नाम के हैंडल से शेयर किया गया है। वहीं सोशल मीडिया यूजर्स भी इस वीडियो पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं, कोई इसे शख्स की बेवकूफी बता रहा है तो कोई जांबाजी।