न्यूयॉर्क। न्यूयार्क शहर के यंग म्यूजिशियन की ओर से एक अनोखा फंक्शन आयोजित किया गया। म्यूजीशियन ने 5 गर्भवती महिलाओं के लिए बेबी शावर पार्टी ऑर्गेनजाइज की। इस पार्टी में पांचों गर्भवती महिलाओं ने खूब डांस और मौजमस्ती की। म्यूजियन ने इस अपने सोशल मीडिया एकाउंट एक्स पर भी शेयर किया है। जेडी विल को इस अद्भुत पार्टी के लिए सभी महिलाओं ने धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि ऐसी पार्टी पहले बार देखी है।  

बेबी शॉवर पार्टी का आयोजन
न्यूयार्क के क्वींस शहर के 22 साल के म्यूजिशियन जेडी विल ने 5 गर्भवती महिलाओं के लिए बेबी शॉवर रखा था। इस पार्टी को गर्भवती महिलाओं के ऑनर में रखा गया था। इसमें इसमें गर्भवती महिलाओं के साथ ही कुछ अन्य महिलाएं भी थीं। इस दौरान महिलाओं ने कहा कि ऐसी पार्टी शायद ही किसी प्रेगनेंट वुमेन को मिली है।

महिलाओं ने शेयर किया पोस्ट
बेबी शॉवर पार्टी में शामिल होने वाली महिलाओं ने टिकटॉक पर पोस्ट किया था। एश्ले नाम क की महिला ने पार्टी को लाजवाब बताया है। उन्होंने कहा की हमने पार्टी मे खूब मस्ती की। उसने लिखा है कि इस दौरान पार्टी में जेडी विल के साथ उन्होंने फोटो भी खिंचवाई। उन्होंने लिखा है कि छोटे जेडी विल्स का स्वागत है।