Roshni Nadar Malhotra: देश की सबसे अमीर महिला रोशनी नादर मल्होत्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज (HCL Technologies) के संस्थापक शिव नादर की बेटी हैं। मौजूदा समय में रोशनी ही एचसीएल की चेयरपर्सन हैं। रोशनी को भारत की सक्सेसफुल बिजनेस-वुमन हैं। उनकी गिनती देश की सबसे अमीर महिलाओं में भी होती है। उनकी कुल संपत्ति करीबन 84,300 करोड़ रुपये आंकी गई थी।

रोशनी नादर मल्होत्रा के पति हैं शिखर मल्होत्रा

साल 2020 में फोर्ब्स ने दुनिया की 100 पॉवरफुल वुमेन की सूची जारी की थी। उसमें रोशनी नादर मल्होत्रा 55वें स्थान पर थीं। वह भारत की पहली ऐसी महिला हैं, जो किसी ऐसी आईटी कम्पनी को संभाल रही हैं, जो लिस्टेड है। रोशनी नादर मल्होत्रा की शादी साल 2009 में शिखर मल्होत्रा से हुई थी। 

रोशनी नादर के दो बच्चे

रोशनी के पति शिखर एचसीएल हेल्थ के वाइस-चेयरपर्सन हैं। उनके दो बच्चे हैं। पहले बेटे अरमान का जन्म साल 2013 और दूसरे बेटे जहान का जन्म साल 2017 में हुआ था। दिल्ली के वसंत वैली स्कूल से रोशनी नादर की शुरुआती पढ़ाई हुई। रोशनी नादर अपने माता-पिता की इकलौती संतान हैं। रोशनी ने कैलॉग स्कूल ऑफ मैनेजमेंट से एमबीए भी किया है। शिव नादर फाउंडेशन की ट्रस्टी होने के साथ रोशनी ने कई स्कूल व कॉलेज भी बनवाएं। 

कम्युनिकेशन में ग्रेजुएट रोशनी ने एमबीए भी की

देश-विदेश में कई अवॉर्ड जीत चुकी रोशनी एमआईटी स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की डीन की एडवाइजरी काउंसिल की भी सदस्य हैं। रोशनी का संगीत से भी लगाव है। शास्त्रीय संगीत में निपुण होने के अलावा रोशनी ने कम्युनिकेशन विधा में स्नातक किया। बीते वर्षों में उन्होंने एक टीवी सीरिज भी बनाई, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। 

रोशनी नादर का सिनेमा से भी लगाव

सिनेमा से उनका लगाव किसी से छिपा नहीं है। वाइल्ड लाइफ कंजर्वेशनिस्ट होने के साथ रोशनी ने एनिमल प्लैनेट और डिस्कवरी के लिए भी एक टीवी सीरीज प्रोड्यूस की। द ब्रिंक नाम की यह सीरिज काफी सराही गई। साल 2022 में चमगादड़ों के सिलसिले में प्रसारित एक एपिसोड को नेशनल फिल्म अवॉर्ड भी मिला। बच्चों की फिल्म हल्का की निर्माता भी रहीं।