वायरल डेस्क। मोहब्बत हर बंधन से परे हैं। कब, कहां, कैसे हो जाए कोई जानता। प्यार में डूबे दो शख्स एक-दूसरे के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार हो जाते हैं। चाहे उसके लिए सात समंदर ही क्यों न पार करने पड़े। सरहद प्यार की कई कहानियां आपने सुनी होंगी। बीते महीने सीमा हैदर सचिन मीणा के प्यार में पाकिस्तान से भारत आ गई तो वहीं अंजू भारत छोड़कर पाकिस्तान चली गई। एक बार फिर ऐसी ही लवस्टोरी सुर्खियां बंटोर रही है। जहां एक साउथ कोरियन गर्ल हिंदुस्तान की बहू बनी है।

UP के लड़के से साउथ कोरिया की लड़की को प्यार 

दरअसल, उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के रहने वाले सुखजीत चार साल पहले साउथ कोरिया गया था। कॉफी शॉप पर उसे एक लड़की से प्यार हो गया था। प्यार का जुनून किस कदर की लड़की से बात करने के लिए युवक ने साउथ कोरियन लैंगवेज सीख ली। अब चार साल डेट करने के बाद दोनों शादी के बंधन में बंध गए हैं। मीडिया रिपोर्टस की मानें तो साउथ कोरिया की किम बोह नी ने सुखजीत के साथ बीते शुक्रवार को सहाजहांपुर में हमेशा के लिए एक-दूसरे का हाथ थाम लिया।

पहली नजर में प्यार, कॉफी शॉप पर इकरार

28 साल का सुखजीत साउथ कोरिया काम के सिलसिले में गया था लेकिन उसे ये नहीं पता था कि उसे वहां पर उसकी लेडी लव मिल जाएगी। सुखजीत बुसान के एक कॉफी शॉप पर काम करता था। वहीं किम बोह नी बिलिंग सेक्शन में काम करती थी। इस दौरान सुखजीत को किम पसंद आ गई थी और उसने अपने प्यार का इजहार करने की ठानी। सुखजीत ने किम को प्रपोज किया और दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे लेकिन लेंगवेज बैरियर दोनों के प्यार में बाधा बन रही थी। इसलिए सुखजीत ने चार महीने में साउथ कोरियन लैंगवेज सीख ली और दोनों लिव-इन में रहने लगे। 

 

चार साल लिव इन के बाद शादी का फैसला 

चार साल तक डेट करने के बाद अब दोनों ने शादी करने की ठानी। सुखजीत चार महीने पहले इंडिया वापस लौट आया। वहीं किम ने अपना इंडिया के लिए अपना वीजा बनवाया और दो महीने पहले दोस्तों के साथ दिल्ली पहुंची और फिर शाहजहांपुर आ गई। बीती 18 अगस्त को दोनों ने गुरुद्वारे में शादी रचा ली। मीडिय रिपोर्ट्स की मानें तो किम को पांच साल के लिए इंडियन वीजा मिला है। 

साउथ कोरिया में सेटल होने का प्लान 

मीडिया रिपोर्ट्स के मानें तो सुखजीत और किम साउथ कोरिया में रहने का प्लान बना रहे हैं। किम तीन महीने के लिए इंडिया आयी है। जहां उसके दो महीने पूरे हो चुके हैं और अब दोनों की शादी भी हो चुकी है। एक महीने बाद किम वापस चली जाएगी और दोबारा इंडिया आएगी। इसके बाद सुखजीत और किम दोनों साउथ कोरिया चले जाएंगे और वहीं पर सेटल हो जाएंगे। 

ये भी पढ़ें- अंजू के बाद दीपिका को चढ़ा सीमा पार इश्क का खुमार, प्रेमी संग हुई फरार