Pakistan Viral Video: भारत ने चंद्रयान-3 (chandrayaan-3) को चंद्रमा के साउथ पोल पर उतारकर इतिहास रच दिया। मून मिशन की सफलता पर दुनिया में भारत का स्थान ऊंचा हो गया। वहीं पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान (Pakistan viral video) ने भी हिंदुस्तान के इस कदम की सराहना की लेकिन इसी बीच पाकिस्तान का एक स्पूफ वीडियो वायरल हो रहा है जहां चांद पर पहुंचने की बजाय वो नरक में पहुंच गया। 

वायरल डेस्क। हाल में भारत ने चंद्रयान-3 को चंद्रमा के साउथ पोल पर उतारकर इतिहास रच दिया। मून मिशन की सफलता पर दुनिया में भारत का स्थान ऊंचा हो गया। वहीं पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान ने भी हिंदुस्तान के इस कदम की सराहना की लेकिन इसी बीच पाकिस्तान का एक स्पूफ वीडियो वायरल हो रहा है जहां चांद पर पहुंचने की बजाय वो नरक में पहुंच गया। 

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

दरअसल, इस वक्त सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें दिखाया गया है कि पाकिस्तानी भी चांद पर जा रहे हैं। कथित तौर पर पाकिस्तान से लोगों को चांद पर ले जाते हुए वर्चुअली सीन दिखाए गए हैं। कंप्यूटर से तैयार किए गए वीडियो में एक शख्स रॉकेट पर बैठकर चांद पर जाते दिखता है। स्पेस में पहुंचन के बाद वो कहता है कि चांद नहीं बल्कि नरक में पहुंच गया। तभी धरती पर बैठे पाकिस्तानी युवक उसे रास्ता बताते हैं। आखिर में चंद्रमा की सतह पर उतरने के बाद युवक खुशी का इजहार करता है। आफ भी देखिए वायरल वीडियो- 

 

Scroll to load tweet…

 

वीडियो देख नहीं रुकी यूजर्स की हंसी 

माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर (अब एक्स) पर ये वीडियो @taimoorze के एकाउंट से शेयर किया गया है। हालांकि वीडियो टिकटॉक पर बनाई गई है। वीडियो की जिस तरह एडिटिंग की गई है सोशल मीडिया यूजर्स उसकी तारीफ कर रहे हैं। वहीं इंटरनेट पर ये वीडियो धमाल मचा रहा है। इसे अभी तक हजारों लोग देख चुके हैं।  

ये भी पढ़ें- विराट कोहली की Die Hard fan -श्री लंका पहुंची पाकिस्तानी Girl फ़िज़ा खान