वायरल डेस्क। एक वक्त था जब किसी घर में बन रहे पकवानों की खुशबू सूंघकर मन विचलित हो जाता था। जी चाहता था कि बस किसी तरह पकवान खाने को मिल जाएं लेकिन अब जमाना बदल गया है। इंटरनेट के इस दौर में सब कुछ आसान हो गया है। सोशल मीडिया पर खाना बनाने की कला का प्रदर्शन करना हो या फिर फूड ब्लॉगिंग दोनों ही लोगों को काफी पसंद आते हैं। एक तरफ लोग सोशल मीडिया पर अपना टेलेंट दिखा रहे हैं तो दूसरी कुछ फेमस होने के लिए नए-नए तरीके अपनाते हैं। ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। आप सभी ने कभी-कभी कुरकुरे तो खाएंगे। हां वहीं कुरकुरे जो मसालेदार होते हैं और बचपन में सबसके फेवरेट होते हैं लेकिन आज जो वीडियो हम आपको दिखाने जा रहे हैं शायद आप उससे हाय-तौबा कर लें। 

मार्केट में आया कुरकुरे विद दही 

वैसे आपने, अंडा पानी पुरी, गुलाब जामुन डोसा, पान मसाला आइसक्रीम जैसे कई कॉम्बीनेशन देखे होंगे अब आपको लगता है कि इससे आगे लोग क्या वियर्ड कॉम्बीनेशन बनाएंगे तो आप गलत हैं सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में शख्स दही कुरकुरे बनाते दिख रहा है। इसे देखकर लोगों ने माथा पकड़ लिया। वायरल हो रहे वीडियो को सोशल मीडिया पर oyehoyeindia द्वारा शेयर किया गया है। वीडियो में दिखाया गया है, कि एक शख्स पहले कुरकुरे को प्लेट पर निकालता है और उसपर मसालेदार चटनी मिलता है। इसके बाद उसपर दही डालता है और गार्निश करने के लिए कई तरह की चीजों का प्रयोग करता है। आप भी देखिए इस अजीबोगरीब कॉम्बिनेशन का ये वीडियो 

 

 

सोशल मीडिया यूजर्स ने दी तीखी प्रतिक्रिया

वहीं वीडियो वायरल होने पर यूजर्स तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। कुछ लोगों को ये रेसिपी पसंद आई तो कुछ लोगों को ये बिल्कुल अच्छा नहीं लगा। एक यूजर ने लिखा सब तो डाल ही दिया है चीज बचा था, उसे क्यों छोड़ दिया। इसी तरह अन्य ने लिखा कि-दही कुरकुरे खाने के लिए बाहर जानें क्या जरुरत है ये तो मैं घर में बनाकर खा लूंगी। फिलहाल आपको दही कुरकुरे का वीडियो कैसा लगा? क्या आप इसे खाना पसंद करेंगे?

ये भी पढें- अब जहाज का मजा ऑटो में ! देखिए ये Viral Video