माई नेशन वेब डेस्क। भारत के स्ट्रीट फूड के स्वाद का रोमांच किसी से छिपा नहीं है। दिल्ली के अनोखे छोले भटूरे से लेकर पंजाबी कुलचा तक लोगों को भाता है। महाराष्ट्र का बड़ा पाव हो या यूपी का बाटी चोखा, लोग चाव से खाते हैं। स्ट्रीट फूड बनाने वाले हर दिन बड़े पैमाने पर डिश तैयार करते हैं। सैकड़ो लोग उसका लुत्फ उठाते हैं। स्ट्रीट फूड का ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में गुजरात के सूरत स्थित एक स्ट्रीट फूड स्टॉल भारी मात्रा में पाव भाजी तैयार करता दिख रहा है। 

 

 

सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा पावभाजी बनाने का ये वीडियो

पाव भाजी तैयार करने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। जिस तरह कारीगर पाव भाजी बना रहे हैं। उनका यह तरीका लोगों में रोमांच पैदा कर रहा है। foodie_incarnate हैंडल से इंस्टाग्राम पर पोस्ट इस वीडियो को अब तक 27 हजार से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं। वीडियो में दिख रहा है कि एक चूल्हे पर बड़ा सा तावा रखा है। कारीगर टमाटर, मटर और उबले आलू गर्म तवे पर रखते हैं। तवे पर सब्जियों के पकने के बाद उसे मसला जाता है और फिर उनके बीच में जगह बनाई जाती है। फिर उस जगह पर तेल डाला जाता है और उसी तेल में मसाले और धनियां फ्राई की जाती हैं। अंत में कारीगर तैयार किए गए डिश को धनिया की पत्तियों से सजाते हैं। 

पावभाजी बनाने का इनसेन लेबल

इंस्टाग्राम पर पोस्ट इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि यह पावभाजी बनाने का इनसेन लेबल है। वायरल वीडियो 8 लाख से ज्यादा बार सोशल मीडिया पर देखा जा चुका है। ऑनलाइन डिश आर्डर करने के शौकीनों ने इस पर मिली-जुली प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर कहते हैं कि तवे पर इतना सारा तेल देखकर डर लगता है। भोजन पर इतना सारा तेल तैर रहा है। ए​क यूजर इस डिश को सेहत के लिए हानिकारक बताते हैं तो एक यूजर डिश बनाने वालों की सराहना करते हुए लिखते हैं कि कारीगर डिश बनाने में इतने पारंगत हैं कि एक बूंद भी बाहर नहीं गिरती है।

ये भी पढें-मिलिए देश के सबसे बुजुर्ग अरबपति से: 91 साल की उम्र में भी 6 दिन आफिस, 69 हजार करोड़ का कारोबार...