वायरल डेस्क। इंसान की सनक लाइलाज है। सनक और कुछ पाने की जिद में इंसान किसी भी हद तक जा सकता है। आपने ऐसे कई मामले देखें होंगे जिसमें लोग जिद पूरी करने के लिए अजीबो-गरीब हरकतें करते हैं लेकिन आज हम आपको जो मामला बताने जा रहे हैं उसे पढ़कर आपको पसीना आ जाएगा। दरअसल,अमेरिका के रहने वाले एक शख्स को मौत और बुढ़ापे से इतना डर लगता है कि उसने अमर होने के लिए प्रकृति के नियमों से खिलवाड़ किया। खुद को जवान और जिंदा रखने के लिए  शख्स 110 गोली खाता है और लाखों रुपए खर्च करता है।

हमेशा अमर रहना चाहता है यह शख्स 

दरअसल, अमेरिका के रहने वाले अरबपति ब्रायन जॉनसन कई सदी तक जिंदा रहने चाहते हैं। वह 45 साल के हैं। उन्होंने 10 साल पहले कंपनी बेचकर हासिल किए पैसों को खुद को अमर करने में लगाना शुरू किया। उनके पास डॉक्टरों की फौज है जो उनके शरीर की जांच करती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ब्रायन का अपना अलग डाइट प्लान है। वह सुबह 11 बजे के बाद कुछ नहीं खाते लेकिन 110 गोलियों का सेवन करते हैं। ब्रायन के सिर पर जवान रहने का भूत इस कदर सवार है कि उन्होंने अपने 17 साल के बेटे का प्लाज्मा तक शरीर पर चढ़वा लिया था। 


इस प्लान को फॉलो करते हैं ब्रायन

ब्रायन अलग प्लान को फॉलो करते हैं और वह सारे फैसले एल्गोरिदम के हिसाब से लेते हैं। वह रात के 8.30 बजे सो जाते हैं। उठने के बाद तीन-चार घंटे वह किसी से बात नहीं करते। इतना ही नहीं वह केवल 2250 कैलरी ही भोजन लेते हैं।  उन्होंने खाना खाने के लिए सुबह का वक्त तय है। 


हर साल खर्च करते हैं करोड़ों

खुद को जवान और अमर बनाने के लिए ब्रायन हर साल लगभग 16 करोड़ रुपए खर्च करते हैं। वहीं उनकी डॉक्टर टीम का टारगेट है कि वह ब्रायन के शरीर को 18 साल के युवा लड़के के शरीर में बदल दें। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है, ब्रायन की उम्र भले 45 साल है लेकिन उनका दिल 37 साल, शरीर की स्किन 28 और क्षमता 18 साल के लड़के के बराबर है। फिलहाल  उनकी डॉक्टर टीम ब्रायन को जवान बनाने के लिए रिसर्च कर रही है।