विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप अंडर-20 में भारत ने चार गुणा 400 मिक्स्ड रिले में बुधवार को नैरोबी में ब्रांच मेडल जीता था। भारतीय टीम में भरत एस, प्रिया मोहन, शमी, कपिल शामिल रहे। भारतीय टीम ने फाइनल में 3.23.60 सेकेंड में दौड़ पूरा कर तीसरा स्थान प्राप्त किया है।

नई दिल्ली। विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप अंडर-20 में पदक जीतने वाली भारतीय एथलेटिक्स टीम को वर्ल्ड एथलेटिक्स फेडरेशन के प्रमुख सेब कोए ने बधाई दी है। विश्व एथलेटिक्स चीफ सेब कोए ने टीम इंडिया की हौसला आफजाई करते हुए कहा कि आपके खेल को देखना मुझे पसंद है। यह आपका समय है, आप जो कर रहे हैं वह बेहतरीन है।

Scroll to load tweet…

विश्व एथलेटिक्स चीफ सेब कोए की हौसला आफजाई पर भारतीय एथलेटिक्स फेडरेशन ने उनका धन्यवाद देते हुए कहा कि इन्हीं वजहों से आप असली चैंपियन है। 

सेब का भारत से है विशेष लगाव

विश्व एथलेटिक्स चीफ सेब कोए का भारत के साथ विशेष नाता है। उनकी मां टीना एंजेला लाल, भारतीय मूल की थीं। टीना एंजेला लाल के पिता भारतीय पंजाबी थे। उनका नाम सरदारी लाल मल्होत्रा था। उन्होंने आयरिश महिला से वेरा से शादी की थी। सरदारी लाल मल्होत्रा और वेरा की बेटी टीना एंजेला लाल ने एथलेटिक्स कोच पीटर कोए से शादी की थी। पीटर कोए और एंजेला लाल के बेटे सेब कोए हैं, जो वर्तमान में विश्व एथलेक्टिस के प्रमुख हैं। 

विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप अंडर-20 में भारत ने जीता है पदक