मुंबई. सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामला तूल पकड़ता ही जा रहा है। बता दें कि सुशांत के पिता केके सिंह ने मंगलवार को रिया चक्रवर्ती के खिलाफ पटना के राजीव नगर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। सुशांत के गुजर जाने के इतने दिन बाद पहली बार परिवार की तरफ से ये कड़ा कदम उठाया गया है। इसी बीच उनकी एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे का रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर अपनी बात कही है। अंकिता ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा- Truth Wins यानी सच जीतता है। अंकिता की पोस्ट से अंदाजा लगाया जा रहा है कि उनका इशारा भी इसी तरफ है कि रिया ने जो भी सुशांत के साथ किया वो गलत था और जो सुशांत के पिता ने आरोप लगाए हैं वह सही है और अब सच सबके सामने आएगा।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ankita Lokhande (@lokhandeankita) on Jul 28, 2020 at 11:53pm PDT

अंकिता को लगा सदमा
अंकिता के लिए सुशांत का जाना किसी सदमें से कम नहीं रहा। अंकिता की पिछली चार पोस्ट्स पर गौर किया जाए तो वे केवल सुशांत के लिए ही रहीं। जिनमें अंकिता ने सुशांत के लिए दो बार जलते हुए दीये के साथ उन्हें चाइल्ड ऑफ गॉड लिखा था। वहीं एक पोस्ट उनकी आखिरी फिल्म की रिलीज से पहले की है। बता दें कि दोनों ने टीवी शो पवित्र रिश्ता टीवी शो पवित्र रिश्ता में साथ काम किया था। दोनों 6 साल तक लिव-इन-रिलेशनशिप में भी रहे थे फिर अचानक दोनों का ब्रेकअप हो गया। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

If truth doesn’t matter, nothing ever will! #justiceforsushantsinghrajput

A post shared by Shweta Singh kirti (@shwetasinghkirti) on Jul 28, 2020 at 12:51pm PDT

बहन ने मांगा न्याय
सुशांत की बहन ने सोशल मीडिया पर अपने भाई के लिए न्याय मांगा है। श्वेता ने लिखा- अगर सच मायने नहीं रखता तो कुछ भी मायने नहीं रखता।' श्वेता का ये पोस्ट वायरल हो रहा है। उनके इस पोस्ट पर सुशांत के फैंस का पूरा समर्थन मिल रहा है। बता दें कि सुशांत के पिता ने रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है और कई गंभीर आरोप लगाए हैं। रिया के खिलाफ सुशांत के पिता ने एफआईआर में पैसा ऐंठने और आत्महत्या के लिए उकसाने की बात कही है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

If truth doesn’t matter, nothing ever will! #justiceforsushantsinghrajput

A post shared by Shweta Singh kirti (@shwetasinghkirti) on Jul 28, 2020 at 12:51pm PDT