नई दिल्ली: मिस वर्ल्ड बनकर पूरी दुनिया का दिल चुराने वाली प्रियंका चोपड़ा इन दिनों विदेश में ज्यादा देखी जाती हैं। आज उनका जन्मदिन है और उन्होंनें जिदगी के 37 सावन पूरे कर लिए हैं। 

वैसे तो पूरी दुनिया में प्रियंका चोपड़ा के प्रशंसक मौजूद हैं। लेकिन अमेरिका, जहां इन दिनों प्रियंका चोपड़ा रह रही हैं, वहां उनके जन्मदिन के सेलिब्रेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। 

इस वीडियो में हॉलीवुड की किसी शूटिंग लोकेशन पर पहले तो प्रियंका किसी से बातचीत कर रही होती हैं,  लेकिन अचानक कुछ फैंस तीन लेयर वाला बड़ा सा बर्थडे केक के साथ बर्थडे सॉन्ग गाते हुए आते हैं। इस बर्थडे सरप्राइज को देख प्रियंका हैरान रह जाती हैं और इमोशनल होकर केक काटती है। शायद ये लोग उनकी शूटिंग यूनिट के ही साथी थे जिन्होंने 18 जुलाई से पहले ही उनका बर्थडे सेलिब्रेट किया। प्रियंका के इस वीडियो पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं और प्रियंका को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

इस वीडियो को प्रियंका चोपड़ा के फैन क्लब ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए फैन क्लब ने प्रियंका को जन्मदिन की ढेर सारी बधाइयां दी हैं।  प्रियंका के इस वीडियो पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं और प्रियंका को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं.