एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड हसीना परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के घर जल्द ही शादी की शहनाई बजने वाली है। दोनों की मैरिज डेट फिक्स हो गई है। इस साल मई में परिणिति ने आप सांसद राघव चड्ढा से सगाई की थी। जिसमें कई दिग्गज नेताओं ने शिरकत की थी। साथ ही बहन की सगाई में शामिल होने ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा भी पहुंची थीं। पहले खबरें आ रही थीं कि इस साल के आखिरी तक दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे लेकिन अब परिणिति-राघव की शादी को लेकर नया अपडेट सामने आया है। 

रॉयल वैडिंग करेंगी परिणीति

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, परिणिति बिल्कुल रॉयल वेडिंग चाहती हैं। वह भी अपनी बहन प्रियंका चोपड़ा की तरह राजस्थान में डेस्टिनेशन वेडिंग करेंगी। बता दें, ये कपल लंबे वक्त से शादी की प्लानिंग कर रहा है और अब दोनों ने अपनी वेडिंग डेट भी डिसाइड कर ली है। 

इस तारीख को एक-दूजे के होंगे परिणिति-राघव 

रिपोर्ट्स के अनुसार 25 सितंबर को परिणीति और राघव हमेशा के एक-दूजे के हो जाएंगे। इसके लिए दोनों ने प्लानिंग भी शुरू कर दी है। यह बिल्कुल ग्रैंड लेविश वेडिंग होगी। जिसमें दोनों के परिवारवाले और करीबी दोस्त शामिल होंगे। 

जोधपुर के इस पैलेस में रचाएंगे शादी

राघव-परिणिति जोधपुर के उम्मेद पैलेस में शादी रचाएंगे। बता दें, 2018 में प्रियंका और निक जोनास ने भी यहीं सात फेरे लिए थे। खबरें तो ये भी आ रही हैं शादी के बाद दोनों गुरुग्राम में ग्रैंड रिशेप्शन पार्टी देंगे। 

बॉलीवुड से जुड़ी तमाम खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें- कॉमेडियन ब्रह्मानंदम के बेटे-बहू को आर्शीवाद देने पहुंचे वैंकेया नायडू, रामचरण, चिंरजीवी भी रहे मौजूद