Ibrahim Ali Khan and Palak Tiwari Relationship: सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान इन दिनों श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी ंसंग रिलेशन को लेकर चर्चा में है। एक बार फिर दोनों को साथ में स्पॉट किया। जहां इब्राहिम पलक को प्रोटेक्ट करते नजर आए। 

इंटरनेटमेंट डेस्क। सैफ अली खान (Saif ali khan) के बेटे इंब्राहिम अली खान (Ibrahim Ali Khan) के चर्चे सोशल मीडिया पर होते रहते हैं। फैंस उनकी लव लाइफ जानने के लिए बेताब रहते हैं। इसी बीच इब्राहिम पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में है। दरअसल, बीते एक साल से उनका नाम श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) की बेटी (Palak Tiwari) के साथ जुड़ रहा है। दोनों को अक्सर साथ देखा जाता है। एक बार इब्राहिम और पलक को लेट नाइट डिनर डेट पर स्पॉट किया गया। 

इब्राहिम अली खान- पलक तिवारी की डिनर डेट

इब्राहिम अली खान और पलक तिवार को एक साथ फिर स्पॉट किया गया। दोनों को मुंबई में देखा गया। जहां पलक ग्रे कलर टॉप और ब्लैक पैंट में स्टनिंग लग रही थीं। वहीं इब्राहिम टीशर्ट और डेनिम में कूल लग रहे थे। दोनों को एक साथ कार में बैठते देखा गया और दोनों में साथ में जाते स्पॉट हुए। बता दें, इब्राहिम और पलक तिवारी अक्सर अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। दोनों को छुपछुपकर मिलते देखा जाता है हालांकि पलक और इब्राहिम दोनों ने कभी रिलेशन ऑफिशियल नहीं किया। श्वेता तिवारी की बेटी पलक हमेशा इब्राहिम संग रिश्ते के सवाल को टाल जाती हैं और उन्हें अच्छा दोस्त बताती हैं। 

View post on Instagram
 

 

इब्राहिम और पलक का वर्कफ्रंट 

वहीं इंब्राहिम अली खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही बॉलीवुड डेब्यू (ibrahim ali khan movies) करने वाले हैं। इब्राहिम जल्द सरजमीं नामक फिल्म में दिखाई देंगे। जिसे करण जौहर बना रहे हैं,उनके साथ लीड रोल में खुशी कपूर नजर आएंगे। जबकि पलक तिवारी अपना बॉलीवुड डेब्यू कर चुकी हैं। वह सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान में नजर आईं थीं। 

ये भी पढ़ें-  26 साल की उम्र में एडल्ट स्टार Sophia Leone का निधन, घर में मिली थीं बेहोश