बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी  गौतम स्टारर फिल्म  'आर्टिकल 370' (Article 370) आज रिलीज हुई है और धूम मचा रही है। फिल्म में दमदार स्क्रिप्ट, बेहतरीन एक्टिंग और पीम मोदी द्वारा फिल्म का लिया गया नाम सोशल मीडिया का हॉट टॉपिक बना रहा है।

मनोरंजन। एक वाकया माहौल बनाने और किस्मत बदलने के लिए काफी होता है। ऐसा ही कुछ यानी यौतम स्टाटर फिल्म  'आर्टिकल 370' के साथ नज़र आ रहा है। आदित्य जम्बाले निर्देशित फिल्म 'आर्टिकल 370' जम्मू  कश्मीर का अलग दर्जा देने के लिए बने आर्टिकल पर बात करती है।आइए जानते हैं कि आखिर क्यों ये फिल्म अचानक चर्चा का विषय बन गई है।

पीएम नरेन्द्र मोदी ने लिय़ा था 'आर्टिकल 370' का नाम

पीएम नरेन्द्र मोदी ने जम्मू में अपने एक भाषण के दौरान यामी गौतम की फिल्म 'आर्टिकल 370' का नाम लिया था। बस फिर तो फिल्म की किस्मत चमकनी ही थी। करीब 15 से 20 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म के पहले दिन का कलेक्शन का अनुमान 5-6 करोड़ लगाया जा रहा है। 

View post on Instagram
 


 
'आर्टिकल 370' में  बेहतरीन अदाकारी कर छा गईं यामी गौतम 

एक्ट्रेस यामी गौतम अपनी एक्टिंग का लोहा पहले भी कई फिल्मों में मनवा चुकीं हैं। फिल्म 'आर्टिकल 370'  (Article 370)  में यामी यौतम की बेहतरीन एक्टिंग की हर तरफ तारीफ हो रही है। वो फिल्म में इंटेलिजेंस ऑफिसर बनी है जो एक मिशन पर काम करती नज़र आती हैं। फिल्म में पॉलिटिक्स और ब्यूरोक्रेसी के बीच घटने वाली घटनाओं के कई सीन हैं। 

Scroll to load tweet…

दमदार एक्टिंग, सस्ता टिकट होने से दमदार दिख रही है ओपनिंग

'आर्टिकल 370' का बेहतरीन कॉन्टेंट और नरेंद्र मोदी के भाषण में फिल्म का नाम शामिल करने से इसे बेहतरीन ओपनिंग मिल रही है। शुक्रवार के दिन 99 रुपय के टिकट के कारण लोगों ने एडवांस बुकिंग भी करा ली थी। बस इन्हीं सब बातों का फायदा यामी गौतम की फिल्म 'आर्टिकल 370' को मिलता दिख रहा है।

View post on Instagram
 

 

ये भी पढ़ें:Wedding Video: शादी में दिल से झूमते दिखें रकुल-जैकी, देखते रह जाएंगे दोनों की लव केमेट्री!...

भाग्यश्री सहित ये एक्ट्रेस रातोंरात बनीं स्टार और फिर हुईं ......