पेरिस: प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के साथ इन दिनों पेरिस में हैं। वह यहां अपने देवर जो जोनास और सोफी टर्निर की शादी के समारोह में शामिल होने के लिए आई हैं। 

इस दौरान वहां बोट पर पार्टी चल रही थीं। तभी प्रियंका चोपड़ा का बैलेन्स बिगड़ा और वह लड़खड़ाते हुए गिरने वाली थीं कि उनके पति निक जोनस ने उन्हें थाम लिया। 

दरअसल यह हादसा बेहद गंभीर हो सकता था। क्योंकि बोट पानी पर तैर रही थी और प्रियंका उसके डेक पर थीं। ऐसे में जरा भी संतुलन बिगड़ना घातक साबित हो सकता था। क्योंकि प्रियंका पानी में भी गिर सकती थीं या बोट के किनारे से टकराकर चोट भी खा सकती थीं। 

इस घटना के वीडियो से साफ पता चलता है कि किस तरह प्रियंका पार्टी में मदहोश थीं। उनके साथ निक जोनस तथा कई और मेहमान भी थे। बोट पर चल रही पार्टी के दौरान प्रियंका के पैर एक बार नहीं बल्कि दो बार लड़खड़ाते हैं। लेकिन उनके पति निक ने उन्हें बेहद सफाई से संभाल लिया। 

 

निक और प्रियंका यहां जो जोनास और सोफी टर्नर की चर्च वेडिंग में शामिल होने आए हैं। पेरिस के बाद वह साउथ फ्रांस रवाना होंगे। यहां जो और सोफी की शादी के सारे रीति-रिवाज पूरे किए जाएंगे।