एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने पापा अशोक चोपड़ा को याद करते हुए सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है।

बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड में अपनी जगह बनाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने आज सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने अपने पापा अशोक चोपड़ा को याद करते हुए फोटो साझा की।

आज ही के दिन यानि 10 जून 2013 को प्रियंका चोपड़ा के पिता अशोक चोपड़ा की कैंसर की बीमारी से मौत हो गई थी। आज उनके पिता के निधन को पूरे 6 साल हो गए हैं। 

ऐसे में बेटी प्रियंका ने अपने पिता को याद करते हुए सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट लिखा है- 'आपको गुजरे 6 साल हो गए लेकिन लगता है कल ही कि बात हो। मैं आपको बहुत याद करती हूं पापा'। 

प्रियंका ने इसके साथ अपने बचपन की एक फोटो भी शेयर की है। जिसमें उनके पापा भी साथ नजर आ रहे हैं। 

View post on Instagram

यह भी पढ़िए-क्या प्रियंका चोपड़ा की नकल कर रही हैं उर्वशी रौतेला?

बात करें प्रियंका की आने वाली फिल्मों की तो सबसे पहले नाम आता है सोनाली बोस की फिल्म 'द स्काई इज पिंक'। इस फिल्म में प्रियंका के साथ स्टार फरहान अख्तर और जायरा वसीम नजरा आएंगी। यह फिल्म 11 अक्टूबर 2019 को रिलीज की जाएगी।