Rakul preet singh और jackky bhagnani आज गोवा में शादी करने जा रहे हैं। दोनों ने साउथ गोवा का बेहतरीन होटल  ITC Grand Hote चुना है। जानिए क्या है होटल की खासियत।

Rakul preet singh jackky bhagnani wedding : आज का दिन रकुल प्रीत सिंह और जैकी के लिए खास है। दोनों आज साउथ गोवा में शादी करने जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार कपल्स एक नहीं बल्कि दो बार शादी करेंगे। शादी के लिए कपल्स ने गोवा का लग्जीरियस होटल चुना है। इस होटल में कपल के संगीत, मेहंदी के साथ ही शादी के अन्य कार्यक्रम भी होंगे। आइए जानते हैं रकुल और जैकी की शादी के होटल के बारे में कुछ खास जानकारी।

किसी सपने से कम नहीं है इस होटल में रुकना

View post on Instagram
 

गोवा घूमना तो हर किसी का सपना होता है लेकिन यहां शादी करने के बारे में कम ही लोग सोच पाते हैं। यहां के लग्जीरियस होटल बहुत महंगे होते हैं। कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज गोवा में शादी कर चुके हैं। रकुल और जैकी आज गोवा के फेमस होटल  ITC Grand Hotel में सात फेरे लेंगे। ये होटल एक रिसॉर्ट की तरह है। होटल में रुकना किसी सपने से कम नहीं है। होटल करीब 45 एकड़ में फैला हुआ है। इस होटल में 50 या 100 नहीं बल्कि 246 कमरें हैं। गेस्ट के लिए यहां किसी भी चीज की कमी नहीं है। होटल में जिम से लेकर स्विमिंग पूल, रेस्टोरेंट, बार आदि सुविधाएं हैं। 

दिखता है इंडो-पुर्तगाली डिज़ाइन एलिमेंट

View post on Instagram
 

 

साउथ गोवा के एरोस्सिम बीच, कैनसौलिम में ये होटल बना हुआ है। वेबसाइट में दी गई जानकारी के अनुसार ये होटल इंडो-पुर्तगाली डिज़ाइन एलिमेंट के साथ बना हुआ है। ये होटल कितना एक्पेंसिव है इस बात का पता तो आपको बुकिंग के टाइम में ही चल जाएगा। बुकिंग वेबसाइट्स में होटल के कमरे के अकॉर्डिंग रेट्स दिए गए हैं। इसके एक रात रुकने के लिए आपको ₹19,000 से ₹75,000 तक खर्च करने पड़ सकते हैं। गोवा के इस होटल में सिर्फ शादी ही नहीं बल्कि लोग रिलेक्सेशन, पीस के लिए भी आते हैं। भले ही खर्च बहुत ज्यादा है लेकिन इसकी नैचुरल खूबसूरती देखकर पैसा वसूल ही लगता है। 

ये भी पढ़ें:Rakul preet singh jackky bhagnani wedding: संगीत में शिल्पा और राज की पर्फॉमेंस, खाने का मीनू हुआ रिवील...

आज एक नहीं बल्कि दो बार शादी करेंगे जैकी और रकुल प्रीत, जानिए किस रीति-रिवाज़ से होगी शादी...