मनोरंजन। लंबे समय से बीमार चल रहे गायक पंकज उधास का निधन हो गया है। वो लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे। उनकी बेटी नें इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी है।अपनी गायकी से देश-दुनिया में पहचान बनाने वाले पंकज उधास का यूं फैंस को छोड़ कर जाना दुखद है। जो भी गायक पंकज उधास के जाने की खबर को पढ़ रहा है, उसकी आंखे नम हैं। 

बेटी नायाब ने लिखी इमोशनल पोस्ट 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nayaab Udhas (@nayaabudhas)

पंकज उधास की बेटी नायाब उधास ने सोशल मीडिया एक इमोशनल पोस्ट कर फैंस को अपने पिता की निधन की जानकारी दी। नायाब ने लिखा कि हमे दुख के साथ आप सभी को बताना पड़ रहा है कि पद्मश्री पंकज उधास का निधन 26 फरवरी 2024 को हो गया है। पंकज लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्हें कई बीमारियां थी। इलाज के लिए उन्हें हॉस्पिटल में भी भर्ती कराया गया था। जानकारी के अनुसार मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

गुजराती फैमिली में हुआ था जन्म

गायक पंकज उधास का जन्म 17 मई 1951 में एक गुजराती फैमिली में हुआ था। 6 साल की उम्र से ही उन्होंने गाना शुरू कर दिया था। उनके घर में गायकी के माहौल के कारण ही वो एक प्रसिद्ध गायक बन पाए। करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट गाने गाकर पंकज उधास ने फैंस के दिलों में जगह बनाई। भले ही उनके गाने कितने भी पुराने हो गए हो लेकिन आज भी फैंस शिद्दत के साथ उनके गाने सुनते हैं। पंकज उधास के परिवार में उनकी पत्नी फरीदा उधास और दो बेटियां नायाब और रेवा उधास हैं। 

भाई के साथ की थी गाने की शुरुआत

पंकज उधास ने गाने की शुरुआत तब की थी जब चीन और भारत के बीच गर्म माहौल चल रहा था। उन्होंने 'ऐ वतन के लोगों' गाकर फैंस का दिल जीत लिया था। उस दौरान उन्हें ईनाम में 51 रुपये मिले थे। उनका गायकी का सफर तब से बस आगे बढ़ता ही गया। 

ये भी पढ़ें:जब दो गुनी उम्र के शम्मी कपूर को शादी के लिए मुमताज ने कर दिया था मना, तमतमा गए थे एक्टर......

सुशांत सिंह राजपूत की तरह ही जिंदगी का अंत करना चाहते थे विवेक ओबेरॉय, डार्क फेज़ के बारे में बताई ये बात...