मुंबई का एक अनजान से अभिनेता एजाज खान को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने फिल्म इंडस्ट्री में छोटे मोटे रोल किए हैं। लेकिन खुद को चर्चा में बनाए रखने के लिए सांप्रदायिक रुप से विवादित वीडियो पोस्ट करता था। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। उसे पहले भी ड्रग्स रखने के आरोप में गिरफ्तार किया जा चुका है।  

मुंबई: सोशल मीडिया पर विवादित टिकटॉक विडियो शेयर करने के चलते एजाज खान को मुंबई साइबर क्राइम सेल ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ आरोप था कि वह विवादित वीडियो के जरिए सांप्रदायिक वैमनस्य फैला रहा था। 

Scroll to load tweet…

एक टिक टॉक ग्रुप ने तबरेज अंसारी मामले में सांप्रदायिक विद्वेष फैलाने वाला वीडियो बनाया था। एजाज ने इस वीडियो का समर्थन किया था। जिसके बाद एजाज ने भी इस वीडियो के समर्थन में एक दूसरा वीडियो बनाया जिसमें उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों के डायलॉग की मिमिक्री की थी और मुंबई पुलिस का मजाक उड़ाया था।

इस वीडियो में एजाज 7 आरोपियों में से एक के साथ नजर आया था। जिसमें उन्होंने हिंदुओं पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि 'अब अगर कोई आतंकी बनता है तो कुछ मत कहना।'

एजाज के खिलाफ फिल्म 'द एक्सिडेंटल प्राइममिनिस्टर' ने मुंबई पुलिस को ट्विटर पर टैग करते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। बाद में एजाज की गिरफ्तारी के बाद भी उन्होंने अपनी शिकायत की कॉपी के साथ गिरफ्तारी की खबर दी। 

Scroll to load tweet…

एजाज खान इससे पहले भी कई बार विवादों में रह चुका है। पिछले साल उसे एंटी नारकोटिक्स सेल ने ड्रग्स रखने के आरोप में एक होटल से गिरफ्तार किया था। बाद मे एजाज को बॉम्बे हाईकोर्ट से जमानत मिल गई थी। 

एजाज कई बार पहले भी सांप्रदायिक भावनाएं भड़काने का काम कर चुका है।