मनोरंजन। एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली हाल में ही में दूसरी बार पेरेंट्स बने हैं। फिलहाल विराट कोहली बेटी वमिका और पत्नी के साथ लंदन में हैं। सोशल मीडिया में विराट कोहली की बेटी वमिका के साथ एक बेहद क्यूट फोटो वायरल हो रही है। इस फोटो में विराट कोहली लंच करते दिख रहे हैं। वहीं वमिका भी कुछ खा रही हैं। बेटी वमिका के साथ विराट कोहली की फोटो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। 

फैमिली के लिए लिया टेस्ट सिरीज से ब्रेक

अनुष्का शर्मा ने हाल ही में बेटे अकाय को जन्म दिया है। विराट कोहली फैमिली के साथ फिलहाल क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। विराट ने परिवार वालों को समय देने के लिए इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज नहीं खेली। अब लंदन में बेटी वमिका के साथ विराट कोहली की तस्वीर लोगों को खूब पसंद आ रही है। 

बेटे की खबर ने लोगों को किया था सरप्राइज 

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की प्रेग्नेंसी को लेकर फैंस काफी समय से अंदाजा लगा रहे थे। हालांकि उनकी प्रेग्नेंसी के समय की फोटोज फैंस को देखने को नहीं मिली। कपल ने फैंस को सोशल मीडिया के जरिए अकाय के जन्म की खबर दी। 

साल 2017 में की थी कपल ने शादी

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी किसी फिल्मी कपल से कम नहीं लगती है। डेटिंग की खबरों के बीच विराट और अनुष्का ने साल 2017 में इटली में शादी की थी। शादी के तीन साल बाद बेटी वमिका जन्म जनवरी, 2021 को हुआ था। 

मीडिया से रहते हैं दूर

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को बिल्कुल पसंद नहीं कि उनकी बेटी की फोटो सोशल मीडिया में दिखाई जाए। लाख कोशिकों के बावजूद बेटी वमिका की फोटो वायरल हो गई थी। इस पर विराट कोहली के साथ ही अनुष्का शर्मा ने नराज़गी जताई थी। 

ये भी पढ़ें:भोजपुरी की दो फेमस एक्ट्रेस की सड़क हादसे में मौत, जानिए और किसका हो गया निधन......