zee cine awards 2024: सपनों की नगर मुंबई में 22वें जी सिन अवार्ड्स (zee cine awards 2024 full show) का आयोजन हुआ। जहां रेड कारपेट पर शाहरूख खान से लेकर कियारा आडवाणी ने जलवा बिखेरा। अवार्ड शो किंग खान के नाम रहा और उन्होंने फिल्म जवान,पठान में सर्वश्रेष्ठ एक्टर (Zee Cine Award for Best Male Actor) का खिताब अपने नाम किया। शो में बॉबी देओल,पूजा हेगड़े,कृति सेनन,सोनू निगम जैसे सितारे शामिल हुए। 

2023 में शाहरूख खान की शानदार परफॉर्मेंस

2023 में बॉक्स ऑफिस पर शाहरूख खान का सिक्का चल रहा है। बीत साल उन्होंने एक नहीं बल्कि 3 ब्लॉकबस्टर मूवीज दी हैं। जवान,पठान से लेकर डंकी तक तीनों फिल्मों को दर्शकों ने खूब प्यार दिया। वहीं जी सिने अवार्ड्स (zee cine awards) में किंग खान का डंका बजा। इतना ही नहीं उनकी फिल्म जवान ने भी कई अवार्ड जीते। जिसमें बेस्ट शो,बेस्ट स्टोर और बेस्ट सॉन्ग का अवॉर्ड शामिल है। 

जी सिने अवार्ड्स विनर लिस्ट (zee cine awards 2024 winners list) 

बेस्ट एक्टर- शाहरूख खान
बेस्ट VFX- जवान
बेस्ट स्टोरी- जवान (एटली)
बेस्ट एक्शन- जवान
बेस्ट सॉन्ग- जवान (अनिरुद्ध रविचंदर)
बेस्ट डायलॉग- जवान
बेस्ट लिरिक्स- चलिया पठान (कुमार)
बेस्ट मेल सिंगर- अरिजीत सिंह (झूमे जो पठान)
बेस्ट फीमेल सिंगर- शिल्पा राव (बेशर्म रंग)
बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द ईयर- कार्तिक आर्यन (सत्यप्रेम की कथा)
बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइनर-मनीष मल्होत्रा (रॉकी की रानी की प्रेम कहानी) 

ये भी पढ़ें- Oscars Award 2024: दिलों में छाई फिल्म'ओपेनहाइमर' को 7 अवॉर्ड, किलियन मर्फी बने पसंदीदा एक्टर