गाना रिलीज होते ही ट्रेंडिग लिस्ट में शामिल हो चुका है। गाने में रणवीर का जुनून भरा अवतार देख सभी तारीफ कर रहे हैं।
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्म ‘गली बॉय’ का पहला गाना 'अपना टाइम आएगा' रिलीज हो चुका है। गाना रिलीज होते ही ट्रेंडिग लिस्ट में शामिल हो चुका है। गाने में रणवीर का जुनून भरा अवतार देख सभी तारीफ कर रहे हैं।
फिल्म का ट्रेलर भी हाल ही में रिलीज हुआ था वो भी अभी तक सुर्खियों में बना हुआ है। युवाओं को रणवीर सिंह का ये सड़कछाप रैपर अवतार काफी पसंद आ रहा है। यह फिल्म 14 फरवरी को रिलीज होगी।
बता दें इस गाने को रणवीर ने खुद गाया है जबकि इसे कंपोज किया है डब शर्मा एंड डिवाइन ने। फिल्म गली बॉय के लिए रणवीर सिंह कैरेक्टर की पूरी गहराई में शिद्दत के साथ उतरे हैं। उन्होंने इस फिल्म के लिए देसी रैपर्स से रैप की ट्रेनिंग ली है। रणवीर ने रैप की बारीकियों को भी जाना है।
इस फिल्म की कहानी रैपर विवियन फर्नांडिज और नावेद शेख की जिंदगी पर आधारित है। विवियन और नावेद का एक मशहूर गाना है जिससे उन्हें पहचान मिली थी, जिसका नाम है ‘मेरी गली में’।
फिल्म ‘गली बॉय’ को फरहान अख्तर की बहन जोया अख्तर डायरेक्ट कर रही हैं। फिल्म में रणवीर सिंह गरीब फैमिली से हैं। वहीं, आलिया भट्ट मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखती हैं। फिल्म में स्ट्रीट रैपर्स के स्ट्रगल को दिखाया गया है। इसके अलावा फिल्म में कल्कि कोचलीन, कुब्रा सेठ भी हैं।
Last Updated 14, Jan 2019, 1:53 PM IST