'भाबीजी घर पर हैं' की एक्ट्रेस सौम्या टंडन ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है।

'भाबीजी घर पर हैं' सीरियल एक ऐसा शो है जो दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जाता है। खास तौर से शो में जितने किरदार है वह दर्शकों को बहुत पसंद हैं, शो में अहम भूमिका निभा रही अनीता भाबी यानी सौम्या टंडन की तो वह भी दर्शकों द्वारा बहुत पसंद की जाती हैं। सौम्या को गोरी मेम के नाम से भी जाना जाता है। 

ऐसे में सौम्या टंडन ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है। उन्होंने अनाउंस किया कि वह प्रेग्नेंट हैं। उन्होंने इसे ‘फैसनेटिंग राइड’ बताया। बता दें सौम्या पहली बार मां बनने वाली हैं। 

View post on Instagram

उन्होंने इंस्टाग्राम पर बेबी बंप के साथ तस्वीर शेयर की और लिखा कि वह सुपरहीरो की तरह फील कर रही हैं।

View post on Instagram

सौम्या ने लिखा, 'सोकर उठी तो जादूगर की तरह फील कर रही हूं, अब ज्यादातर दिनों में लगता है कि सुपरहीरो हूं, ईश्वरत्व और आशीर्वाद से भरी हुई हूं।' उन्होंने लिखा, 'बड़ी खबर यह है कि मैं मां बनने वाली हूं और हर अहसास में डूबना चाहती हूं। आपकी शुभकामनाओं की जरूरत है। 

उन्होंने दिसंबर 2016 में बैंकर सौरभ देवेंद्र सिंह से शादी की थी।