बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ‘सिंबा’ के बाद अपनी अगली फिल्म लेकर आ रहे हैं। जिसका नाम है ‘गली बॉय’, हाल ही में फिल्म का पोस्टर रिलीज हुआ था और अब फिल्म का एक गाना रिलीज हुआ है। गाने का नाम 'असली हिप हॉप' है।

रणवीर गाने में 'गली बॉय' बन गए हैं और आंखों में काजल लगाकर रैप की दुनिया में तहलका मचाने को तैयार हैं। इस वीडियो में रणवीर सिंह एकदम अनोखे अंदाज में नजर आ रहे हैं, और जबरदस्त रैप कर रहे हैं। 

फिल्म के ट्रेलर रिलीज की जानकारी रणवीर ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस को दे दी है जो कि 9 जनवरी को रिलीज होगा। फिल्म में रणवीर सिंह का कैसा किरदार रहेगा इस बात का पता इस गाने के जरिए पता चल गया है। इसी के साथ फैंस को रणवीर का यह अंदाज काफी पसंद भी आ रहा है। 

फिल्म ‘गली बॉय’ में रणवीर के साथ अभिनेत्री आलिया भट्ट भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म 14 फरवरी को रिलीज होगी। 'गली बॉय' को जोया अख्तर ने डायरेक्ट किया है।