बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की फिल्म 'सुई धागा' जल्द ही बड़े पर्दे पर आने वाली है। फिल्म का पहला गाना 'चाव लागा' रिलीज हो चुका है। यह गाना भी फिल्म के ट्रेलर की तरह साधारण जीवन को दर्शाता है। गाने में ममता (अनुष्का शर्मा) और मौजी (वरुण धवन) के प्यार और भरोसे को खूबसूरत तरीके से दिखाया गया है।  

फिल्म 'सुई धागा' का यह गाना वरुण ग्रोवर ने लिखा है और पेपॉन और रोनिकी गुप्ता द्वारा गाया गया है। गाने की वीडियो में पति-पत्नी के रिश्ते को एक खास तरीके से दिखाने कि कोशिश की गई है। दिखाया गया है कि कैसे दोनों एक दुसरे के साथ हर मुश्किल परिस्थिति में साथ देते हैं।    

बता दें यह फिल्म 28 सितंबर को रिलीज हो जाएगी। फिल्म का ट्रेलर देख कर यह पता लगता है कि दोनों के एक दूसरे से शादी करने से लेकर एक छोटा बिजनेस शुरू करने में साथ देते हैं और हर परिस्थिति का एक साथ सामना करते हैं। इस फिल्म के डायरेक्टर शरत कटारिया है। 

'सुई धागा' फिल्म में वरुण धवन और अनुष्का शर्मा इस अंदाज़ में पहली बार देखने को मिलेंगे। साथ ही आपको बता दें यह फिल्म अनुष्का और वरुण की पहली फिल्म है जो यह दोनों एक साथ कर रहे हैं।