ऋतिक फिल्म ‘सुपर-30’ में  आनंद कुमार का किरदार निभा रहे हैं। यह फिल्म बिहार में गरीब बच्चों की इंजीनियरिंग की कोचिंग देने वाले आनंद कुमार की जिंदगी से प्रेरित है।  

बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन की फिल्म ‘सुपर-30’ के 3 नए पोस्टर रिलीज किए गए हैं। ऋतिक ने टीचर्स डे के दिन अपनी फिल्म के पोस्टर जारी किए। फिल्म में अभिनेता ऋतिक एक अलग लुक में नज़र आ रहे हैं।

ऋतिक के लिए यह पहली दफा नहीं है जब वह अपनी पर्सनैलिटी के विपरीत एकदम अलग लुक में नज़र आएंगे। इससे पहले भी कई फिल्में है जिसमें उनको पहचानना बेहद मुश्किल काम था। सबसे बड़ा उदाहरण फिल्म ‘कोई मिल गया’ है। इस फिल्म में ऋतिक ने एक अबनॉर्मल बच्चे का किरदार निभाया था, ऋतिक की एक्टिंग देख कर सभी उनके फैन हो गए थे।  

View post on Instagram
 

ऋतिक अपनी आने वाली फिल्म ‘सुपर-30’ में  आनंद कुमार का किरदार निभा रहे हैं। यह फिल्म बिहार में गरीब बच्चों की इंजीनियरिंग की कोचिंग देने वाले आनंद कुमार की कहानी से प्रेरित है। उनकी कोचिंग के लगभग सभी स्टूडेंट आईआईटी में सलेक्ट होते हैं। फिल्म में अभिनेत्री मृणाल ठाकुर, ऋतिक की पत्नी के रोल में दिखेंगी।

Scroll to load tweet…

फिल्म के इन सभी पोस्टरों में एक खास मैसेज लिखा है- ''अब राजा का बेटा राजा नहीं बनेगा.. अब राजा वही बनेगा जो हकदार होगा!''

Scroll to load tweet…