दिवंगत भाजपा नेता प्रमोद महाजन के बेटे राहुल महाजन ने तीसरी बार शादी रचा ली है। राहुल ने अपने से 18 साल छोटी लड़की से शादी की जिसका नाम नताल्या है। नताल्या एक कजाकिल्तानी मॉडल है। 
बताया जा रहा है कि दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी की है। जानकारी के मुताबिक शादी 20 नवम्बर को मालाबार हिल स्थित एक मंदिर में की है। 

गौरतलब है कि राहुल ने पहली दो शादियां धूमधाम से की थी। राहुल और नताल्या के बीच अफेयर लगभग एक साल से चल रहा था। राहुल के अनुसार दोनों ने एक-दूसरे को अच्छी तरह समझने के बाद ही यह फैसला लिया। राहुल के लिए उम्र का अंतर कोई मायने नहीं रखता।

राहुल ने पहली शादी 2006 और दूसरी शादी 2010 में की थी। दोनों ही शादियां नहीं टिक पाईं।

जब राहुल की दूसरी पत्नी को पता चला कि उन्होंने तीसरी शादी कर ली है तो डिम्पी ने कहा कि, “मुझे यह जानकर खुशी हुई! और उम्मीद है कि इस बार राहुल को वास्तव में खुशी मिले... न्यूलीवेड को मेरे तरफ से शादी की बहुत बधाई। डिम्पी ने आगे कहा- हो सकता है नताल्या को वो सब ना सहना पड़े जो मैंने सहा। लोग बदल सकते हैं। दोनों की खातिर मैं तो यही चाहती हूं कि ऐसा सब कुछ वापस ना हो। यह एक गलत चीज है।“

बता दें डिम्पी और राहुल ने एक रियलिटी शो में शादी की थी। शादी के कुछ महिने बाद ही दोनों के आपसी संबंध ठिक नहीं रहने लगे। डिम्पी ने राहुल पर घरेलू हिंसा का भी आरोप लगाया था। उन्होंने मीडिया को अपने जख्म भी दिखाए थे। दोनों के बीच के रिश्ते काफी खराब हो गए थे। इसके बाद उन्होंने तलाक ले लिया था।