धर्मेंद्र 83 साल के हो गए हैं लेकिन आज भी वो बिल्कुल गबरू जवान की तरह है और अपने खेतों में काम करते हैं।

बॉलीवुड के लाडले अभिनेता धरम धर्मेंद्र इन दिनों सारे शोरगुल से दूर अपने फार्म हाउस में सुकुन भरी जिंदगी जी रहे हैं। धर्मेंद 8 दिसंबर को 83 साल के हो गए हैं। भले ही वह 83 साल के हो गए हो लेकिन आज भी वो बिल्कुल गबरू जवान की तरह है और अपने खेतों में काम करते हैं। सिर्फ खेती ही नहीं बल्कि और भी कई सारे काम करते हैं जो एक किसान (आम इंसान) करता है। 

धर्मेंद्र खेती करते हुए अपनी वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। जिसमें वह खुद तो काम कर ही रहे होते हैं बल्कि साथ में दूसरो को भी प्रोत्साहित कर रहे होते हैं। 

धर्मेंद्र ने कई वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए हैं। इन वीडियो में धर्मेंद्र अपने फार्म हाउस में खड़े हैं और कह रहे हैं, "ऑर्गेनिक सब्जियां उगा रहा हूं। कितने अच्छे प्याज हैं, गोभी लगा रहा हूं, मूली लगाई है, मजा आ रहा है, यह देखकर बहुत खुशी हो रही है, ये लौकी नरम है, मुझे फिल्मों का तो नशा है ही, लेकिन खेती का भी बहुत नशा आ रहा है, आप भी करके देखो।" कुछ दिन पहले धर्मेंद्र अपने फार्म हाउस पर चारा उगाने के लिए भी मेहनत करते नजर आए थे।

आइए नजर डालते ही सभी वीडियो पर-

View post on Instagram
 
View post on Instagram
 
View post on Instagram
 
View post on Instagram