खुशखबरी को सुनने के बाद उनके फैंस और सेलिब्रिटीज दे रहे हैं बधाई।

बॉलीवुड के कॉमिडियन अभिनेता राजपाल यादव को लेकर एक अच्छी खबर आई है। अभिनेता ने खुशखबरी खुद सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को दी है। दरअसल, राजपाल यादव एक बार फिर से पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी ने एक नन्ही परी को जन्म दिया है।

राजपाल ने एक फोटो शेयर की है, जिसके साथ उन्होंने लिखा है, 'मेरी छोटी बेटी हनी यादव अब बड़ी बहन बन चुकी है। इस नवरात्रि में मेरे घर एक नन्ही परी ने जन्म लिया है।'

Scroll to load tweet…

इस खुशखबरी को सुनने के बाद उनके फैंस और सेलिब्रिटीज उनको बधाई दे रहे हैं।

राजपाल की अपकमिंग फिल्म 'चंडीगढ़ अमृतसर चंडीगढ़'  जल्द ही आने वाली है। यह एक पंजाबी फिल्म है, जिसमें राजपाल का किरदार बेहद अहम है।
फिल्म में राजपाल यादव के साथ गिप्पी ग्रेवाल और सरगुन मेहता भी मुख्य भूमिका में दिखेंगे।