बॉलीवुड अजय देवगन की जिंदगी में दुखों का पहाड़ टूट गया है। क्योंकि आज (27 मई) अभिनेता के पिता और स्टंट मास्टर वीरू देवगन का मुंबई में निधन हो गया है। वीरू देवगन 85 साल के थे।

वीरू देवगन एक प्रसिद्द स्टंट मास्टर थे। उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों के स्टंट कोरियोग्राफ किए थे। इंडस्ट्री में उन्हें कई पुरस्कारों से नवाजा गया था। लेकिन आज बड़े ही दुख के साथ यह कहना पड़ रहा है कि वीरू देवगन अब इस दुनिया में नहीं रहे। मॉय नेशन उन्हें श्रद्धांजली देता है। 

वीरू देवगन ने अपने जीवन में 80 से भी अधिक फिल्मों में एक्शन कोरियोग्राफ किया है। इसके अलावा उन्होंने ‘हिंदुस्तान की कसम’ नामक फिल्म को डायरेक्ट भी किया था।

वीरू देवगन ने अपने बेटे अजय देवगन को हीरो बनाने के लिए बहुत मेहनत की थी। उन्होंने इसीलिए अजय देवगन को कम उम्र से ही फिल्ममेकिंग और एक्शन से जोड़ कर रखा ताकी आने वाले दिनों में वह हीरो बन सके। 

अजय को हीरो बनाने के लिए वीरू देवगन ने कॉलेज में डांस क्लासेज शुरू करवाईं। इसी के साथ जिम भी शुरू करवाया और हॉर्स राइडिंग भी सिखाई। इन सबके बाद उन्होंने अजय को अपनी फिल्मों की एक्शन टीम का हिस्सा बनाया। 

वीरू की कड़ी महनत के बाद अजय देवगन अपनी फिल्मी करियर बनाने में सफल रहे और आज वह एक जाने माने कलाकार हैं।