लेट अभिनेता विनोद खन्ना की पहली पत्नी गीतांजली का बीते शनिवार को 70 साल की उम्र में निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक गीतांजली दिल की बीमारी से जूझ रही थीं। उन्होंने अपनी आखिरी सांस रायगढ़, महाराष्ट्र स्थित अपने फार्महाउस में ली। 

जानकारी के मुताबिक गीतांजली और अक्षय शनिवार को फार्महाउस आए थे। दोपहर में गीतांजलि ने बेचैनी की शिकायत की। इसके बाद उन्हें एक लोकल डॉक्टर को दिखाया गया, जिन्होंने उन्हें कुछ दवाइयां लेने के लिए कहा। जिसके बाद दवाइयां लेने के बाद गीतांजलि सो गईं। रात में 9 से 10 के बीच जब अक्षय ने उन्हें चेक किया तो उनकी मां का बॉडी टेम्प्रेचर लो था और वह बेसुध थीं। इसके बाद अक्षय ने राहुल को बुलाया और दोनों उन्हें लेकर अलीबाग सिविल हॉस्पिटल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रविवार दोपहर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। 

डॉक्टर्स ने गीतांजली के निधन की वजह बताते हुए कहा कि, यह एक नैचुरल डेथ है और ऑफीशिल्स को भी शक की कोई वजह नजर नहीं आई है पर मौत की असल वजह पता लगाने के लिए उनका विसरा सेव कर लिया गया है। बता दें कि पिछले साल ही विनोद खन्ना का भी कैंसर की वजह से निधन हो गया था। गीतांजलि और विनोद खन्ना की शादी 1971 में हुई थी। 1985 में उनका तलाक हो गया था।