मुंबई | बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और मशहूर निर्माता रोहित शेट्टी की अगली फिल्म सूर्यवंशी का पहला लुक रिलीज हो गया है। पोस्टर में अक्षय कुमार पुलिस ऑफिसर की वर्दी में नजर आ रहे हैं। 

सोशल मीडिया पर फिल्म का यह पोस्टर खूब वायरल हो रहा है और ट्विटर पर भी ट्रेंड कर रहा है। जानकारी के मुताबिक यह फिल्म अगले साल 2020 में ईद के मौके पर रिलीज होगी।   

इस फिल्म के फर्स्ट लुक को अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। फिल्म का फर्स्ट लुक काफी दमदार है। जानकारी के मुताबिक फिल्म की शूटिंग अप्रैल से शुरू होगी। खबर यह भी है कि इस फिल्म में अजय देवगन और रणवीर सिंह की स्पेशल एंट्री होगी। दोनों का फिल्म में कैमियो रोल होगा। 

बता दें इन दिनों अक्षय कुमार अपनी आने वाली फिल्म केसरी को लेकर काफी व्यस्त चल रहे हैं। इस फिल्म के जरिए अक्षय कुमार बहादुर सैनिकों की कहानी को पर्दे पर लेकर आ रहे हैं।

इस फिल्म की कहानी 122 साल पहले 21 सिखों पर आधारित है। जिन्होंने 10 हजार अफगानी हमलावरों से लड़ाई की थी। ‘केसरी’ उन्हीं की कहानी है जो की 21 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बता दें यह फिल्म जिस सारागढ़ी की लड़ाई पर आधारित है। वह भारतीय सैन्‍य इतिहास में काफी महत्वपूर्ण है।

अक्षय कुमार की फिल्म केसरी इस साल की पहली फिल्म होगी जो रिलीज होने जा रही है। इसके बाद अक्षय की फिल्म ‘मिशन मंगल’ 15 अगस्त को रिलीज होगी।