हॉलीवुड अभिनेत्री एंजेलिना जोली ने कहा कि रोहिंग्या मुस्लिमों के खिलाफ रखाइन प्रांत में हिंसा समाप्त करने के लिए म्यांमार को वास्तविक प्रतिबद्धता’ दिखानी चाहिए।

अभिनेत्री का कहना है कि दुनिया के सबसे भयानक शरणार्थी संकटों में से एक रोहिंग्या मुस्लिमों की अपने वतन वापसी के लिए म्यांमार को बेहतर माहौल तैयार करना चाहिए।

म्यांमार के करीब 7,00,000 से ज्यादा मुस्लिम शरणार्थी अत्याचारों से बचने के लिए बांग्लादेश में शरण लिए हुए हैं। 2017 में रखाइन प्रांत में सैन्य कार्रवाई के बाद वहां से रोहिंग्या मुस्लिम भागकर बांग्लादेश में शरण लेने को मजबूर हैं। इस स्थिति को संयुक्त राष्ट्र ने ‘जातीय सफाए का उदाहरण’ बताया था।

हॉलीवुड अभिनेत्री कल म्यांमार की सीमा पर स्थित तेकनाफ के शरणार्थी शिविर पहुंची थी।