बॉलीवुड में इन दिनों कई स्टार्स एक दूसरे को चोरी छुपे डेट कर रहे हैं, लेकिन वह अपना रिश्ता ज्यादा दिनों तक छुपा नहीं पाते हैं। वहीं कुछ महीनों से अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं। हालांकी दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर अभी तक चुप्पी साधी हुई है। लेकिन हमेशा दोनों को एक साथ देखकर यह दावा किया जाता रहा है कि यह दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। 

ऐसे में अब इनको लेकर खबर आई है कि ये लव बर्ड्स इसी साल अप्रैल के महीने में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। खबरों की मानें तो 19 अप्रैल को दोनों चर्च में शादी करेंगे। इस शादी में फैमिली के अलावा दोनों के क्लोज फ्रेंड्स शामिल होंगे। अगर इस खबर में सच्चाई है तो बॉलीवुड में एक और शादी होने जा रही है। 

भले ही इस कपल ने अपने रिश्ते को खुलकर सबके सामने अभी तक नहीं कबूला,  लेकिन अक्सर यह ऐसे हिंट दे ही देते हैं जिससे यह कंफर्म हो जाता है कि यह एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। साथ ही अपने रिश्ते को आगे लेकर जाना चाहते हैं। 

एक बार अनुपमा चोपड़ा के चैट शो में मलाइका ने कहा था कि, उनकी शादी में अर्जुन के क्लोज फ्रेंड रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के अलावा मलाइका का गर्ल गैंग भी शामिल होगा। मलाइका ने अपने रिलेशनशिप के बारे में बात करते हुए कहा था कि अगर आपको अपनी लाइफ में आगे बढ़ने का एक सेकंड चांस मिलता है तो आपो ज्यादा लकी कोई नहीं है।

यह भी पढ़िए-हाथों में हाथ डाले नजर आए मलाइका-अर्जुन, देखिए तस्वीरें

बता दें मलाइका अरोड़ा ने अरबाज खान से 2017 में तलाक ले लिया था। मलाइका ने अरबाज खान के साथ 18 साल लंबे वैवाहिक जीवन को गुडबाय करने का फैसला किया था।