बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर ने हाल ही में दिए अपने एक इंटरव्यू में यह स्वीकार लिया है कि वह मलाइका अरोड़ा को डेट कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम कुछ गलत नहीं कर रहे हैं, हम कुछ छुपा नहीं रहे हैं।

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा को लेकर लंबे समय से यह चर्चा चल रही थी कि यह दोनो स्टार्स एक दुसरे को डेट कर रहे हैं। लेकिन यह दोनों कभी भी इस बात पर हामी भरते नहीं दिखाई दिए। 

लेकिन अब जो दोनों से जुड़ी खबर सामने आई है उससे अर्जुन और मलाइका के फैंस काफी खुश हो सकते हैं। दरअसल हाल ही में अर्जुन की फिल्म ‘इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड’ की स्पेशल स्क्रीनिंग थी और इस दौरान मलाइका और अर्जुन एक साथ पोज देते दिखाई दिए। 

View post on Instagram
 

इतना ही नहीं बल्कि अर्जुन ने हाल ही में फिल्मफेयर को इंटरव्यू देते अपनी प्रोफेशनल लाइफ से लेकर पर्सनल लाइफ तक के बारे में खुलासा किया है। इस दौरान अर्जुन ने मलाइका के साथ अपने रिश्ते को भी स्वीकार किया है।

जिस बात का सभी को इंतजार था, आखिर कार  उस बात का खुलासा हो ही गया। अब देखना यह होगा की कपल अपनी शादी की शहनाई कब बजाने वाला है।