मुंबई। एक्टर और प्रोड्यूसर यश कुमार की नई फिल्म 'कभी अलविदा ना कहना' का वर्ल्ड प्रीमियर 9 दिसम्बर 2023 को होगा।  फिल्म का प्रीमियर शनिवार शाम 5 बजे से भोजपुरी का सर्वाधिक देखे जाने वाले टीवी चैनल भोजपुरी सिनेमा पर किया जायेगा।  इस फिल्म का पुनः प्रसारण 10 दिसम्बर 2023 को सुबह 10 बजे से किया जाएगा।  यश कुमार की यह फिल्म रिश्तों के महत्त्व पर आधारित है, जिसे दर्शकों अब अपने परिवार के साथ घर में बैठ कर देख सकेंगे। 


प्यार और समर्पण की इमोशनल कहानी 
उक्त जानकारी यश कुमार ने खुद दी।  उन्होंने कहा कि फिल्म की कहानी पति के प्यार और समर्पण की इमोशनल कहानी है। उन्होंने कहा कि इस फिल्म की कहानी एक ऐसे पति की है, जो अपनी पत्नी से बेइंतहा प्यार भी करता है और उसकी खुशी के लिए त्याग भी करता है।  इसी स्टोरी लाइन पर इस फिल्म की कहानी बुनी गई है। इसमें यश कुमार अपने पिता के दोस्त की बेटी से उस हाल में शादी करता है, जब उसकी बेटी एक एक्सीडेंट में कोमा में चली जाती है। फिर यश उसे कोमा से बाहर लाता है, लेकिन फिर हालत ऐसे बनते हैं कि यश को अपनी पत्नी की शादी उसके पसंद के लड़के से करवानी पड़ती है। 


 

फिल्म की मेकिंग हुई है भव्य तरीके से 
उन्होंने कहा कि ''कभी अलविदा ना कहना' एक सम्पूर्ण पारिवारिक और मनोरंजक फिल्म है। यह फिल्म भोजपुरी को रिप्रजेंट करे, इसका प्रयास किया है।  मेकिंग भी बड़े लेवल पर हुई. फिल्म के गाने और संवाद के साथ एक्शन भी नायाब हैं।  इसलिए मैं भोजपुरी के दर्शकों से आग्रह करूंगा कि आप अभी हमारी फिल्म के ट्रेलर को देखें।  आपको बता दें कि 'कभी अलविदा ना कहना' में यश कुमार और रक्षा गुप्ता के अलावा पवन सिंह की हीरोइन डिम्पल सिंह की भी झलक दिखने वाली है। इसके अलावा अमित शुक्ला, अनीता रावत, विनोद मिश्रा, सबा खान, राधे कुमार, वैष्णवी शाही, पूनम वर्मा, संजीव मिश्रा और नीलू यादव मुख्य भूमिका में हैं।  फिल्म के संगीतकार साजन मिश्रा और गीतकार शेखर मधुर हैं ,पी आर ओ रंजन सिन्हा हैं।  कहानी खुद यश कुमार ने लिखी है। 

ये भी पढ़ें

भोजपुरी फिल्म 'दत्तक पुत्र' का धमाकेदार ट्रेलर आउट, रिश्तों पर बेस्ड है कहानी...