भोजपुरी स्टार पवन सिंह और स्मृति सिन्हा का नया गाना रिलीज़ होते ही यूट्यूब पर छा गया है। रोमांस से भरपूर इस गाने को दर्शको का खूब प्यार मिल रहा है।  

मुंबई। यशी फिल्म्स के बैनर तले बनी स्टार पवन सिंह और स्मृति सिन्हा स्टारर फिल्म आज जीने की तमन्ना है, का गाना ‘आज धरती पे उतरल बा चांद ’ रिलीज के साथ तेजी से वायरल हो रहा है। यह गाना रोमांस से भरपूर है। इस गाने में पवन सिंह और स्मृति सिन्हा की केमेस्ट्री ने धमाल मचा दिया है। यह फिल्म जल्द ही जियो सिनेमा पर स्ट्रीमिंग किया जाना है, लेकिन उससे पहले इस फिल्म का गाना रिलीज हुआ है और दर्शकों को पसंद आ रहा है। गाना यशी फिल्म्स के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है, जिसे अब तक लाखों लोगों ने देख लिया है और इस गाने पर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं।

वहीं गाना ‘आज धरती पे उतरल बा चांद ’ को मिल रहे प्यार और आशीर्वाद के बाद पवन सिंह ने कहा कि गाना हमारे दर्शकों को पसंद आया यही हमारी सफलता है। वे हमारे भगवान है। उनके लिए ही मैं गाता हूं और मां सरस्वती की कृपा से दर्शकों को मेरी गायकी पसंद आती है। एक कलाकार के नाते इससे बढ़कर मेरे लिए कुछ भी नहीं है। जहां तक बात इस गाना ‘आज धरती पे उतरल बा चांद ’ की है, तो इस गाने में स्मृति सिन्हा के साथ मिलकर हमने लाजवाब काम किया है। स्मृति सिन्हा ने कहा कि पवन सिंह इंडस्ट्री के पावर स्टार तो हैं, उम्दा कलाकार भी हैं। इसलिए जब भी उनके साथ कोई काम करती हूँ तो बहुत मजा आता है। हम इस गाने को कितना इन्जॉय कर रहे हैं, इसके लिए आप इस गाने को एक बार जरूर देखिए और सुनिए। बहुत मजा आने वाला है।

ये भी पढ़ें 

दुर्गा भक्ति भाव से ओत प्रोतराकेश मिश्रा का नवरात्र स्पेशल गाना "बघवा रथवा खींचे 2" हुआ वायरल...