बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर आज 62 साल के हो गए हैं। इनका जन्म 24 दिसंबर 1956 को मुंबई में स्थित चेम्बूर क्षेत्र में हुआ था। अनिल कपूर मशहूर प्रोड्यूसर सुरेंद्र कपूर और निर्मल कपूर के बेटे हैं। अनिल कपूर भले ही 62 साल के हो गए हो लेकिन वह आज भी 35 के लगते हैं। अनिल ने अपने आप को इतना फिट रखा है जिन्हें देख यह कहना मुश्किल होगा कि वह 62 साल के हैं। 

ऐसे में अनिल कपूर की फिटनेस का क्या राज है यह सभी जानना चाहते हैं। तो चलिए आज हम आपको बता ही देते अनिल की फिटनेस के पीछे उनका स्ट्रिक्ट रुटीन है।

1.अनिल दिन में 5 से 6 बार खाना खाते हैं
अनिल कपूर दिन में 5 से 6 बार करके खाना खाते हैं। इसमें सब्जियां, दाल, ओट्स, मछली, ब्रोकली, चिकन और प्रोटीन शेक शामिल होते हैं। 

2.ये होता है अनिल कपूर का पूरे दिन का रुटीन

अनिल रोजाना सुबह 6 बजे उठते हैं। खाली पेट बॉटल भरकर पानी पीते हैं। इसके थोड़ी देर बाद सायक्लिंग और जॉगिंग के लिए जाते हैं।

सुबह-सुबह डाइट में वह केला खाते हैं। ब्रेकफास्ट में वह अंडा और अनाज-फल लेते है। सेंडविच के साथ पत्ता गोभी सलाद खाते हैं। यह तो हो गई उनकी सुबह की डाइट, अब बात करते हैं, दोपहर और रात की, तो अनिल दिनभर में 5 से 6 बार हर डेढ़ से दो घंटे में कुछ न कुछ लेते हैं। साथ ही कैलोरी काउंट भी करते हैं। स्ट्रॉबेरी मिल्कशेक और एपल जूस पीना पसंद है। उबली हुई गोभी और सलाद को डिफरेंट सॉस के साथ लेना पसंद करते हैं।

लंच में उबली हुई दाल को ब्राउन राइस के साथ खाते हैं। साथ ही करीब 140 ग्राम प्रोटीन शेक लेते हैं। कई बार अंकुरित अनाज इसकी जगह लेते हैं।
रात में डिनर जल्दी कर लेते हैं। इसमें 250 ग्राम चिकन और फिश शामिल होती है।

3.मीठे से परहेज करते हैं अनिल 

एक इंटरव्यू के दौरान सोनम कपूर ने बताया था कि पापा रात में 11 बजे सो जाते हैं और यही वजह है कि देर रात तक चलने वाली बॉलीवुड पार्टियों में वह कम ही दिखाई देते हैं। टाइम से सोने और जगने के साथ ही पापा शुगर से बने आइटम और जंक फूड को अवॉयड करते हैं। उनका मानना है कि ज्यादातर हेल्थ इश्यूज शुगर की वजह से होते हैं और आप इसे खाना जितना कम करेंगे, आपकी हेल्थ उतनी ही बेहतर रहेगी।

4.दो से तीन घंटे वर्कआउट करते हैं

अनिल कपूर रोजाना दिन 2 से 3 घंटे कसरत करते हैं। उनके वर्कआउट में तेजी से साइकिलिंग करना भी शामिल है। सुबह उठकर या तो वह साइकिलिंग करते हैं या फिर जॉगिंग। योगा प्रैक्टिस को भी उन्होंने अपने रुटीन का हिस्सा बनाया हुआ है।

5.भरपूर नींद लेते हैं अनिल कपूर

अनिल कपूर का नींद के बारे में कहना है कि, “मैं दिन में जमकर काम करता हूं और समय पर नींद पूरी करता हूं। कम नींद के कारण अक्सर लोग तनाव का शिकार हो जाते हैं। नींद लेने का सबसे अच्छा तरीका ये है कि दिनभर खूब काम करो, थक जाओ।”